Exit Poll 2024: एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन को झटका, तीसरी बार बन रही मोदी सरकार

7
lok-sabha-election-exit-poll-2024-bjp-

Exit Poll 2024: नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण का मतदान शनिवार शाम 6 बजे संपन्न हो गया। इसके साथ ही देश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। इसके बाद विभिन्न सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए हैं। न्यूज18 (News 18) के एग्जिट पोल की मानें तो इस बार फिर देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA  की सरकार बनती दिख रही है।

Exit Poll 2024: NDA को 355-370, भारत गठबंधन 

एग्जिट पोल के मुताबिक देश की 543 लोकसभा सीटों में से NDA  को 355-370, भारत गठबंधन को 125-140 और अन्य को 42-52 सीटें मिल रही हैं।  एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (BJP)  व NDA  को 68 से 71 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं इंडिया गठबंधन (India Alliance) को 9 से 12 सीटें मिल सकती हैं।  महाराष्ट्र में NDA  को 32 से 35 सीटें और इंडिया गठबंधन को 15 से 18 सीटें मिल सकती हैं।

Exit Poll 2024 Lok Shabha:

स्रोत NDA I.N.D.I.A OTH
News 18 355-370 125-140 42-52
ABP News- C Voter 281-350 152-182 4-12
Dainik Bhaskar 371 145-201 33-49

महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं। जबकि मुताबिक बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से NDA  को 32 से 37 सीटें और गठबंधन को 3 से 8 सीटें मिल सकती हैं। इसी तरह राजस्थान की 25 सीटों में से बीजेपी को 18 से 23 जबकि कांग्रेस को 2 से 7 सीटें मिल सकती हैं। कर्नाटक 28 लोकससा सीटों की बात करें यहां NDA  को 23 से 26 सीटें मिलती नजर आ रही है वहीं कांग्रेस  को 3 से 7 सीटें मिलने का अनुमान है।

ये भी पढ़ेंः- उत्तराखंड में BJP की लहर, एग्जिट पोल्स दे रहे हैं एकतरफा जीत के संकेत

Exit Poll 2024: इन राज्यों में कांग्रेस करेगी क्लीन स्वीप

इसी तरह गुजरात में बीजेपी क्लीन स्वीप करती दिख रही है। NDA  को यहां की सभी 26 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं राजस्थान की 25 सीटों में से बीजेपी को 18 से 23 और इंडिया गठबंधन को 2 से 7 सीटें मिल सकती हैं। जबकि केरल और लक्षद्वीप की 21 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है। यहां कांग्रेस को 12 से 15 सीटें मिलने मिल सकती है।

यानी इन राज्यों में कांग्रेस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। जबकि अन्य दलों को 2 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है। तमिलनाडु और पुडुचेरी की 40 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को 36 से 39 सीटें मिल सकती हैं। जबकि भाजपा और NDA  को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 2 सीटें जा सकती है।

Lok Sabha Chunav Exit Poll Result 2024: चार जून को आएंगे नतीजे

गौरतलब है कि देश में 2024 के लोकसभा चुनाव सात चरणों में पूरे हो चुके हैं। देश में पहले चरण के लिए 19 अप्रैल, दूसरे के लिए 26 अप्रैल, तीसरे के लिए 7 मई, चौथे के लिए 13 मई, पांचवें के लिए 20 मई, छठे के लिए 25 मई और सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान हुआ था। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)