ब्रेकिंग न्यूज़ देश राजनीति Featured लोकसभा चुनाव 2024

Lok Sabha Elections 2024 : पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग जारी, इन मंत्रियों की किस्मत है दांव पर

blog_image_6621f69ab39a7

Lok Sabha Election 2024 Voting, नई दिल्‍लीः लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण काफी अहल है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सुबह 7 बजे मतदान जारी है, जो शाम 6 बेज तक चलेगा। पहले चरण  में 21 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। पहले चरण में आठ केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व राज्यपाल और दो पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव मैदान में हैं। 

Lok Sabha Election 2024 Voting:  इन मंत्रियों की किस्मत दांव पर

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र की नागपुर सीट से, किरण रिजिजू अरुणाचल पश्चिम सीट और  सर्बानंद सोनोवाल असम के डिब्रूगढ़ से उम्मीदवार हैं। रिजिजू का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी से है। इसके अलावा, अन्य केंद्रीय मंत्रियों में जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट से जितेंद्र सिंह, बीकानेर से केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, तमिलनाडु के नीलगिरी से एल. मुरुगन और राजस्थान की अलवर सीट से भूपेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं चेन्नई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। पश्चिम त्रिपुरा से पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब चुनाव लड़ रहे हैं। 

Lok Sabha Election 2024: पहले चरण में 16.63 करोड़ मतदाता करेंगे वोट

चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण के मतदान के लिए देश भर में 1.87 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां कुल 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव के पहले चरण कुल 1,625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।

ज्यादातर सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई और शाम 6 बजे खत्म हो जाएगी. हालांकि, कुछ सीटों पर समय अलग-अलग है। पहले चरण के मतदाताओं में 8.4 करोड़ पुरुष, 8.23 करोड़ महिलाएं और 11,371 थर्ड जेंडर हैं। इनमें से 35.67 लाख मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पंजीकृत हैं। इसके अतिरिक्त, 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 3.51 करोड़ युवा मतदाता हैं। 85 वर्ष से अधिक आयु के 14.14 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता और 13.89 लाख विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) हैं जिन्हें अपने घरों से मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है। मतदान और सुरक्षाकर्मियों को लाने-ले जाने के लिए 41 हेलीकॉप्टर, 84 विशेष रेलगाड़ियां और करीब एक लाख वाहन तैनात किये गये हैं।

ये भी पढ़ेंः-सीएम योगी ने कहा- सपा-बसपा व कांग्रेस की थी दंगा पॉलिसी, लेकिन हम के विकास की राह पर

शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए 18 लाख अधिकारी तैनात

चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए 18 लाख से अधिक मतदान अधिकारियों को तैनात किया है। इस बार का लोकसभा चुनाव सात अलग-अलग चरणों में कराया जाएगा. आखिरी चरण 1 जून को होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होनी है।

इन सीटों पर विधानसभा चुनाव भी

पहले चरण के साथ ही लोकसभा की 102 संसदीय सीटों के अलावा अरुणाचल और सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी होंगे. पहले चरण में जिन अहम सीटों पर चुनाव होने हैं। उनमें कन्याकुमारी, चेन्नई सेंट्रल,  पीलीभीत, डिबरूगढ़, जोरहाट, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर, कैराना,जयपुर, बस्तर, नैनीताल, लक्षद्वीप, छिंदवाड़ा, जमुई आदि शामिल हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)