मध्य प्रदेश Featured

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज मप्र के चुनावी दौरे पर

jp-nadda-in-mp

Bhopal: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो सागर लोकसभा क्षेत्र के सिरोंज विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार लता वानखेड़े के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

7 मई को होंगे तीसरे चरण के चुनाव 

 दरअसल, प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव में सात मई को नौ लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इनमें बुंदेलखंड की सागर लोकसभा सीट भी शामिल है। इस सीट से भाजपा ने लता वानखेड़े को मैदान में उतारा गया है। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के चंद्रभूषण सिंह से है।

मीडिया प्रभारी ने दी जानकारी 

 भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम 4:45 बजे सिरोंज पहुंचेंगे और नया बस स्टेंड सिरोंज में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 : पूर्व IPS करुणा सागर का RJD से मोहभंग, थामा कांग्रेस का हाथ

भाजपा उम्मीदवार लता वानखेड़े भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता और संगठन में कई पदों पर रही हैं। उनका लंबा राजनीतिक सफर है। लता वानखेड़े सागर महिला मोर्चा की अध्यक्ष, फिर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां जनसभा कर चुके हैं। 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)