राजनीति बिहार

Lok Sabha Election 2024 : पूर्व IPS करुणा सागर का RJD से मोहभंग, थामा कांग्रेस का हाथ

blog_image_663236fdb96ec

Lok Sabha Election 2024 , पटनाः राष्ट्रीय जनता दल से मोहभंग होने के बाद तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणा सागर अपनी पत्नी के साथ बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। करुणा सागर मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। उनकी गिनती देश के सम्मानित आईपीएस अधिकारियों में होती है। करुणा सागर ने ऐसे समय में राजद से नाता तोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है, जब दोनों पार्टियां मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद करुणा सागर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, बिहार कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश का आभार व्यक्त किया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा, ''कांग्रेस आज जो लड़ाई लड़ रही है, उसमें मैं खुद को एक गिलहरी के रूप में देखता हूं।''

ये भी पढ़ेंः-कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल ने किया नामांकन, जनता से की ये अपील

उन्होंने कहा, ''मुझे आज कांग्रेस की सदस्यता लेते हुए बहुत खुशी हो रही है। आज मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन है। नौकरशाही से आने के कारण, मैं जानता हूं कि मेरे जैसे अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूदा समय में किस तरह असहाय महसूस कर रहे हैं।'

करुणा सागर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास की पढ़ाई की। इसके बाद वे प्रशासनिक अधिकारी बन गये। उनके पिता भी सरकारी सेवा में थे। वह अपने समय में गांधीवादी विचारधारा के भी समर्थक थे। करुणा सागर ने देश में सबसे पहले ग्रीन कॉरिडोर शुरू किया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)