Monday, March 10, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डकांग्रेसी मजबूरी में Rahul Gandhi को ढोने का काम कर रहे- कौशल...

कांग्रेसी मजबूरी में Rahul Gandhi को ढोने का काम कर रहे- कौशल किशोर

Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। कांग्रेस में बड़े पैमाने पर लोग मजबूरी में राहुल गांधी को ढोने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता भी टूट कर अलग हट रहे हैं यह निष्क्रिय होकर चले जा रहे हैं। राहुल गांधी को मालूम ही नहीं कि उन्हें क्या करना और क्या बोलना और क्या कहना है। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर सोमवार को फॉयसागर रोड स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र- 2 में आयोजित रोजगार मेले में मीडिया से बातचीत में ऐसा कह रहे थे।

10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का संकल्प

यहां उन्होंने 250 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस मौके पर अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी भी उनके साथ थे। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि, 250 के करीब युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। देशभर में एक लाख से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। यह 12वां रोजगार मेला आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि चुनाव से पहले 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे। आने वाले समय में बचे हुए युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का संकल्प पूरा करेंगे।

डायबिटीज के मरीज खाये इस आटें की रोटी, संतुलित रहेगा शुगर लेवल…

विपक्ष जहां पर जीत जाए वहां ईवीएम ठीक

विपक्ष के द्वारा ईवीएम पर उठाए गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, चंडीगढ़ में मेयर चुनाव में इस तरह की कोई बात नहीं हुई है। हालांकि इसकी जांच चल रही है। मेयर का चुनाव जो हुआ वह ईवीएम से नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि, विपक्ष जहां पर जीत जाए वहां ईवीएम ठीक है। पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, हिमाचल में मशीन ठीक है। जहां हार जाए वहां ईवीएम मशीन खराब है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए वह टेक्नोलॉजी पर सवाल उठाने का काम कर रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें