ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति Featured

मंडी में 'किंग' बनाम 'क्वीन के बीच मुकाबला, कांग्रेस ने कंगना के खिलाफ विक्रमादित्य को उतारा

blog_image_661b8371daf6c

Lok Sabha Elections 2024, नई दिल्‍लीः हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट पर मुकाबला अब रोचक हो गया है।  कांग्रेस ने यहां से भाजपा प्रत्याशी बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे व राज्य मंत्री विक्रमादित्य सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। यानी हिमाचल की मंडी पर अब किंग बनाम क्वीन के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। 

मंडी में किंग बनाम क्वीन के बीच होगा मुकाबला

 बता दें कि भाजपा ने मंडी से अभिनेत्री कंगना रनौत को अपना उम्मीदवार बनाया है। कंगना ने जहां बॉलीवुड फिल्म क्वीन में अभिनय करके लोकप्रियता हासिल की, वहीं विक्रमादित्य सिंह शाही परिवार से हैं। इसलिए यहां के मुकाबले को 'किंग वर्सेस क्वीन' कहा जा रहा है।

दरअसल सीईसी की बैठक में हुई चर्चा के बाद कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर विक्रमादित्य की उम्मीदवारी का ऐलान किया। शनिवार को कांग्रेस ने विक्रमादित्य के नाम पर चर्चा हुई थी। पार्टी ने मंडी के अलावा शिमला सीट से विनोद सुल्तानपुरी को भी अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शनिवार रात 16 उम्मीदवारों की नई सूची जारी करते हुए यह जानकारी दी। इससे पहले दिल्ली में कांग्रेस सीईसी की बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने विक्रमादित्य को मंडी लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाने की बात कही थी। 

ये भी पढ़ेंः- Lok Sabha Elections 2024: विरासत संभालने में पीछे नहीं पश्चिमी यूपी के नेता

विक्रमादित्य सिंह के नाम पर इसलिए बनी सहमति 

प्रतिभा सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि मंडी लोकसभा सीट से विक्रमादित्य के नाम पर मोहर लग गई है। दिल्ली में हुई कांग्रेस CEC की बैठक के बाद प्रतिभा सिंह ने कहा, ''हमारे सभी वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि इस बार किसी युवा नेता को मैदान में उतारा जाना चाहिए। इसलिए विक्रमादित्य सिंह के नाम पर सहमति बनी है।" उनके नाम पर अब पार्टी ने आधिकारिक घोषणा कर दी है।”

प्रतिभा सिंह ने कहा, "कंगना क्या कर रही है या क्या कह रही है, हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मंडी की जनता हमेशा हमारे साथ रही है।" उन्होंने बैठक से पहले कहा था, ''हमने जो दो-तीन नाम शॉर्टलिस्ट किए हैं और उन नामों पर कांग्रेस आलाकमान से चर्चा की है. उन्होंने कहा कि अब यह आलाकमान और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निर्भर करता है कि वे किस नाम पर मुहर लगाते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)