राजनीति लोकसभा चुनाव 2024 हिमाचल प्रदेश

महल से निकलकर गरीबी देखें शहजादे, कंगना ने विक्रमादित्‍य सिंह पर साधा निशाना

blog_image_662e33de5a858

मंडीः हिमाचल प्रदेश ( Himachal  ) के मंडी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस क्रम में किन्नौर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह-राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जैसे हम राजकुमारों को देखते हैं। 

राहुल-अखिलेश पर भी साधा निशाना

 वैसे ही एक शहजादा दिल्ली में है। वह बहुत बड़े मां-बाप की संतान है। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि हम देख रहे हैं कि उनके साथ उत्तर प्रदेश से एक और युवराज हैं। दिल्ली और यूपी की तरह हिमाचल प्रदेश में भी एक राजकुमार है। अगर वो कभी महलों से बाहर निकलें तो उन्हें पता चलेगा कि गरीबी क्या होती है और उनकी मजबूरियां क्या होती हैं।

ये भी  पढ़ेंः-आम आदमी पार्टी के कैंपेन सॉन्ग 'जेल का जवाब वोट से देंगे' पर रोक, AAP ने केंद्र पर बोला हमला

कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह पर साधा निशाना

दरअसल, कंगना रनौत का इशारा उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह की तरफ था। कंगना रनौत ने आगे कहा कि दौलत, शोहरत, काम की कमी या मीडिया अटेंशन मुझे यहां तक नहीं लाई है। हमारे पुरखों की दी हुई राजनीति की संपत्ति हमें यहाँ नहीं लायी है। अपने देश और मातृभूमि के प्रति प्रेम और हिमाचल के लिए कुछ करने की इच्छा हमें यहां ले आई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)