झारखंड में दर्दनाक हादसा, हजारीबाग में कुएं में गिरी एसयूवी कार, 6 लोगों की मौत

0
9

SUV falls into well

रांचीः झारखंड के हजारीबाग जिले में रांची-पटना रोड पर मंगलवार दोपहर तीन बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, चार अन्य लोग घायल हुए। बताया गया कि पदमा-रोमी के पास एक एसयूवी कार बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद सड़क के किनारे कुएं (SUV falls in wel) में जा गिरी। एसयूवी में कुल 10 लोग सवार थे। इनमें से 4 लोगों को किसी तरह कुएं से बाहर निकाला गया। लेकिन छह लोगों की जान चली गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से एसयूवी कार को बाहर निकाला। हादसे (SUV falls in wel) में घायल बाइक सवार समेत चारों लोगों को इलाज के लिए हजारीबाग भेजा गया। बताया जा रहा है कि एसयूवी में सवार लोग एक मंदिर से पूजा करके लौट रहे थे। सभी लोग हज़ारीबाग़ शहर के पास स्थित मंडई के रहने वाले हैं। यह भी पता चला है कि मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे। उधर, दुर्घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसके कारण करीब एक घंटे तक रांची-पटना मार्ग पर भी यातायात प्रभावित रहा। उधर, इस हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे।

ये भी पढ़ें..Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, होटल में घुसा अनियंत्रित कंटेनर, 13 लोगों की मौत

बता दें कि इससे पहले जहानाबाद जिले के घोसी थाना के धामपुर गांव से रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रही बस हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। हादसे में बस में सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। साथ ही इस घटना में 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)