उत्तर प्रदेश क्राइम

Jhansi: शादीशुदा प्रेमिका को घर से भगा ले जाने पहुंचा प्रेमी, भाई ने विरोध किया तो मार दी गोली

झांसीः यूपी के झांसी (Jhansi) में मायके आई एक विवाहिता के प्रेमी ने उसका अपहरण करने का प्रयास किया। जब विवाहिता के भाई ने विरोध किया तो उसके प्रेमी ने भाई को गोली मार दी। गोली लगते ही वह गिर पड़ा। परिजन उसे बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों आरोपियों को पकड़ा

मिली जानकारी के मुताबकि रक्सा थाना क्षेत्र के गांव खैरा निवासी 22 वर्षीय अंगद पाल के घर शुक्रवार को उसके रिश्तेदारी के दो युवक मध्य प्रदेश के दतिया शंकरगढ़ जिले के रहने वाले जितेंद्र और बृजकिशोर पहुंचे। अंगद और युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तभी दोनों युवकों ने पिस्तौल निकालकर अंगद को गोली मार दी। गोली लगते ही अंगद जमीन पर गिरकर घायल हो गया। ये भी पढ़ें..बीजेपी नेता ललित कौशिक को 10 साल की सजा, 56 हजार रूपये का जुर्माना घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक वहां से भागने लगे। तभी ग्रामीणों ने उन्हें घेर कर पकड़ लिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ सदर समेत रक्सा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जांच की।

पुलिस ने 19 फरवरी को आरोपि किया था गिरफ्तार

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना का कारण मृतक की बहन को जबरदस्ती ले जाना बताया जा रहा है। दरअसल, मृतक की बहन रीना की शादी मध्य प्रदेश के डबरा में हुई थी। लेकिन वह अपने ससुराल वालों से अलग जितेंद्र के घर पर किराए पर रहती थी। 14 फरवरी को रीना जितेंद्र के साथ भाग गई। ससुराल वालों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने उसे 19 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। अपने बयान में उसने जितेंद्र के साथ रहने की बात स्वीकार की। इसके बाद उनके पिता उन्हें अपने साथ झाँसी रक्षा स्थित घर ले आये। आज जितेंद्र और उसका साथी रीना को जबरन अपने साथ ले जा रहे थे। भाई अंगद ने इसका विरोध किया, जिससे नाराज होकर हमलावरों ने उसे गोली मार दी। घटना की सच्चाई जानने के लिए जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)