spot_img
Homeचुनाव 2024Jammu Kashmir Election Result 2024: नतीजे आने से पहले महाकाली की शरण...

Jammu Kashmir Election Result 2024: नतीजे आने से पहले महाकाली की शरण में पहुंचे रविंदर रैना

Jammu Kashmir Election Result 2024: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में हुए मतदान के नतीजे घोषित होने से पहले भाजपा पदाधिकारियों और प्रत्याशियों ने भगवान की शरण ली। प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने महाकाली मंदिर में हवन पूजन किया।

नेताओं ने की किया हवन पूजन

जबकि बाहु विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे भाजपा के विक्रम रंधावा और कार्यकारी अध्यक्ष सत शर्मा भी देवी दर्शन को पहुंचे। इस दौरान रविंदर रैना ने जीत के भरोसे के साथ कहा कि भारतीय जनता पार्टी और हमारे सहयोगी दलों की सरकार संवैधानिक रूप से मजबूत है। पांच मनोनीत सदस्यों का चुनाव भी संविधान के अनुसार ही होगा, क्योंकि यह कानून देश के सांसदों ने पारित किया है।

संविधान के निर्देशों का पालन करते हुए भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पांच मनोनीत सदस्यों की जगह मिलेगी। इस दौरान सत शर्मा ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी इतिहास रचने जा रही है। एक विधान, एक प्रधान और एक निशान का चुनाव पहली बार जम्मू-कश्मीर में हो रहा है।

ये भी पढ़ेंः- Election Results 2024: हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर, जानें जम्मू कश्मीर का हाल

हम जम्मू-कश्मीर में कमल का फूल खिलाएंगे। पहाड़ी क्षेत्र में भी हमारा परचम लहराएगा। वहीं, बहू प्रत्याशी रंधावा ने भी भरोसा जताया कि मां का आशीर्वाद उनके साथ है। उन्होंने कहा कि मां के आशीर्वाद से ही सब कुछ चल रहा है। सच्चाई सामने आएगी। संगठन से जो भी काम मिला है, उसे जीत में बदलने में कामयाब रहूंगा।

जम्मू-कश्मीर में 90 सीटों पर हुए चुनाव

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पिछले विधानसभा चुनाव में 87 सीटों पर चुनाव हुए थे। लेकिन, इस बार 90 सीटों पर वोट डाले गए। दरअसल, परिसीमन के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटें बढ़कर 90 हो गई हैं। इसमें कश्मीर घाटी की 47 और जम्मू संभाग की 43 सीटें शामिल हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें