Featured मनोरंजन

Miss World 2023: 27 साल बाद भारत करेगा ’मिस वर्ल्ड 2023’ की मेजबानी, देश का प्रतिनिधित्व करेंगी सिनी शेट्टी

miss-world-2023
miss-world-2023 Miss World 2023: मुंबईः लगभग तीन दशक बाद ‘मिस वर्ल्ड पेजेंट’ की मेजबानी भारत करने जा रहा है। ’मिस वर्ल्ड 2023’ (Miss World 2023) की प्रतियोगिता में 130 देशों की महिलाएं हिस्सा लेंगी। ’मिस वर्ल्ड पेजेंट’ में दुनिया भर की मजबूत और खूबसूरत महिलाएं हिस्सा लेती हैं। हालांकि यह प्रतियोगिता भारत में कब और कहां आयोजित की जाएगी। इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि नवंबर माह में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा सकता है। इस साल यह सौंदर्य प्रतियोगिता भारत में होने से देश भर के लोगों में खुषी का माहौल है। हाल ही में दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इसकी घोषणा की गई।

27 साल बाद भारत में आयोजित होगी मिस वर्ल्ड 2023

27 साल बाद 71वीं मिस वर्ल्ड (Miss World) की मेजबानी का गौरव भारत को हासिल हो रहा है। आखिरी बार भारत में यह प्रतियोगिता साल 1996 में आयोजित की गयी थी। भारत के बेंगलुरू में आयोजित इस प्रतियोगिता में ग्रीस की आइरीन स्किलिवा के सिर पर ताज पर पहनाया गया था। वहीं फर्स्ट रनरअप कोलंबिया की केरोलीना अरेंगो और सेकेंड रनरअप ब्राजील की अनुष्का वेलेरिया प्राडो बनी थीं। वहीं उस समय भारत का प्रतिनिधित्व रानी जयराज ने किया था। वह टॉप 5 में भी पहुंची थीं। मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि भारत 71वें मिस वर्ल्ड (Miss World) फाइनल्स का नया घर है। मैं भारत से तब से प्यार करती हूं जब मैं 30 साल पहले पहली बार यहां आयी थी। बाकी दुनिया के साथ आकर्षण और लुभावनी जगहों को साझा करने की उम्मीद है। 71 वीं मिस वर्ल्ड इंडिया 130 देशों के चैंपियन की उपलब्धियों का प्रदर्शन करेगी। ये भी पढ़ें..‘Ramayan’ में ‘राम’ बनेंगे रणबीर कपूर तो ‘सीता’ के किरदार में...

कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व?

पिछले साल की मिस वर्ल्ड (Miss World) करोलिना बिलावस्का ’मिस वर्ल्ड 2023’ का ताज पहनाने के लिए बेताब हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान करोलिना ग्रीन गाउन के साथ अपना ताज पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनके साथ फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 सिनी शेट्टी (Sini Shetty) भी मौजूद थी। सिनी शेट्टी (Sini Shetty) भी पिंक ड्रेस में कमाल की खूबसूरत लग रही थीं। इस साल भारत में होने वाले मिस वर्ल्ड 2023 (Miss World 2023) की प्रतियोगिता में सिनी शेट्टी (Sini Shetty) भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

भारत की मिस वर्ल्ड (Miss World) की लिस्ट

मिस वर्ल्ड-2023 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 सिनी शेट्टी (Sini Shetty) करेंगी। भारत ने अब तक सबसे ज्यादा छह मिस वर्ल्ड (Miss World) का ताज अपने नाम किया है। इनमें रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) शामिल हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)