आइसक्रीम मैंगो शेक भूला देगा गर्मी का एहसास, जानें रेसिपी

0
136

नई दिल्लीः गर्मियों के मौसम में अगर मैंगो शेक आइसक्रीम के साथ पीने को मिल जाए तो फिर गर्मी का एहसास थोड़ी देर के लिए दिमाग से निकल जाएगा। मैंगों शेक पीने में काफी स्वादिष्ट भी लगता है। आइए जानते हैं आइसक्रीम मैंगो शेक बनाने की रेसिपी।

आइसक्रीम मैंगो शेक बनाने के लिए सामग्री
पके हुए आम 500 ग्राम
क्रीम आधा कप
बादाम पांच
काजू पांच
इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच
वनीला आइसक्रीम एक चम्मच
चीनी दो बड़े चम्मच
बर्फ आवश्यकतानुसार

यह भी पढ़ेंःउत्तराखंड में 500 कोरोना मरीज मिलने से बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की…

आइसक्रीम मैंगो शेक बनाने की रेसिपी
आइसक्रीम मैंगो शेक बनाने के लिए सबसे पहले आम को धोकर इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर ले। इसके बाद मिक्सर जार में आम के टुकड़े, क्रीम, इलायची पाउडर, बादाम, काजू और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब गिलास में शेक को डालकर उसके थोड़ा बर्फ डालें। अब उसके ऊपर से आम के छोटे-छोटे स्लाइस किये हुए टुकड़े और आइसक्रीम की गार्निशिंग कर सर्व करें।