Faridabad Heat Wave Death: गर्मी ने लिया प्रचंड रुप, Heat Wave से 6 लोगों की मौत

0
31
heat-wave
heat-wave

Faridabad Heat Wave Death: हीटवेव इस समय पूरे उत्तर भारत में कहर बरपा रही है ऐसी स्थिति में अस्पताल में मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि, सिविल अस्पतालों में बेड की कमी के चलते एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

Heat Wave से 6 लोगों की मौत

बता दें, सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर मनीष दयाल के अनुसार हीटवेव के चलते करीब 6 लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं इतने मामले सामने आने के बाद अब आम लोगों में दहशत का माहौल हैं। सिविल अस्पताल में मरने वालों के परिजनों को रोते बिलखते देखा गया। जानकारी देते हुए 43 साल के मृतक प्रमोद शंकर के परिवार वालों ने बताया कि, वो एक फैक्ट्री में काम करते थे। अचानक गर्मी से उनकी तबीयत बिगड़ी और वो बेहोश होकर गिर पड़े। उनकी ऐसी हालत देख उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी 

वहीं, पुलिस अधिकारी ने बताया कि, उन्हें सूचना मिली कि कोई व्यक्ति बेसुध होकर गिर गया है। मौके पर उसके परिजन भी मौजूद थे। उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि, पुलिस ने कहा कि, अभी तक मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर मनीष दयाल ने बताया, ” इस भीषण गर्मी के चलते लगभग 5 से 6 डेड बॉडी यहां लाई गई हैं। इनमें से कई लोगों को अलग-अलग इलाकों से पुलिस लेकर आई है। ऐसे में उन्होंने लोगों से गर्मी से अपना बचाव करने की अपील की।

ये भी पढ़ें: Nepal : 6 किलो सोने के साथ गिरफ्तार युवक के पास मिला कुछ ऐसा, मच गया हड़कंप

बच्चों में Heat Wave का असर ज्यादा 

हीटवेव के चलते छोटे बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत के साथ सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। अस्पताल में बेड की कमी के चलते एक ही बेड पर दो-दो बच्चों का इलाज किया जा रहा है। वहीं इन बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि, बच्चों को गर्मी के चलते उल्टी, दस्त होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में आए कई मरीजों ने अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायत की। मरीजों ने बताया कि, अस्पताल में इलाज तो ठीक है लेकिन जहां तक साफ-सफाई की बात है, टॉयलेट बहुत गंदे और बदबूदार हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)