बेगूसराय गोलीकांड पर गिरिराज सिंह बोले-खुलासे के नाम पर हुई मामले की लीपापोती

30
giriraj-singh-

पटनाः बेगूसराय गोलीकांड को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने इस गोलीकांड के असली गुनहगार को बचाने का आरोप सरकार पर लगाया है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय गोलीकांड पर पुलिस ने खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी के नाम पर लीपापोती की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार सरकार के निर्देश पर बेगूसराय पुलिस की प्रेसवार्ता 2 मिनट में खत्म हो गई, कोई ब्यौरा नहीं दिया गया, असली गुनहगार को 200 प्रतिशत बचाने की कोशिश की जा रही है, शायद उसका सत्ता से गहरा नाता हो? बिहार सरकार को डर है कि असली नाम और उसके कनेक्शन का खुलासा हो गया तो सरकार गिर जाएगी। गिरिराज सिंह ने इससे पूर्व बेगूसराय गोलीकांड में आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए इसकी कांड की जांच सीबीआई या एनआईए से कराने की मांग की थी। जिसे आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पुलिस अनुसंधान कर रही है। पुलिस की जांच में सारे मामले का खुलासा हो जाएगा। उन्होंने भाजपा नेताओं पर बेसिर-पैर की मांग करने का आरोप लगाया लेकिन अब बेगूसराय पुलिस की प्रेस कांफ्रेंस में मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगाते हुए गिरिराज ने फिर से नीतीश सरकार पर हमला बोला है।

बेगूसराय गोलीकांड पर पुलिस ने शुक्रवार को बेगूसराय में प्रेस कांफ्रेंस किया। जिसमें बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने कहा कि जांच में प्रथमदृष्टया यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने दहशत फैलाने के मकसद से गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि इस मामले में चार लोगों को पकड़ा गया है। इनकी पहचान केशव उर्फ नागा, सुमित, चुनचुन और युवराज के रूप में हुई है। इस मामले की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया। केशव उर्फ नागा पर पहले से 2 मामले दर्ज हैं। बेगूसराय एसपी ने बताया कि 22 जगहों पर सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला कि दो बाइक पर चार लोग सवार होकर गोलीबारी किये है। कुछ लोगों ने षड्यंत्र रचने में अहम भूमिका निभाई है। इसके बाद पुलिस को कामयाबी मिली। फिलहाल यह मामला अनुसंधान के क्रम में है। इसलिए इस मामले में और ज्यादा जानकरी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार किये गये चारों लोगों के खिलाफ पहले से अपराधिक मामला दर्ज है और उनसे और पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें..Maharashtra: शरद पवार को झटका, राकांपा के 10 पदाधिकारी शिंदे समूह…

उन्होंने कहा कि परिजनों का आरोप कि केशव को फर्जी तरीके से फंसाया गया है, यह पूरी तरह से बेबुनियाद है। पुलिस ने पूरे अनुसंधान के बाद इन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से पुलिस को दो पिस्टल और कपड़े जब्त किए गए हैं। साथ ही युवराज की निशानदेही पर हथियार बरामदी के कई अन्य खुलासे हुए हैं। एसपी की ओर से प्रेस कांफ्रेंस में इतनी ही जानकारी देने पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर असली गुनाहर को छुपाने और बचाने का आरोप लगाया है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…