प्रदेश Featured महाराष्ट्र राजनीति

Maharashtra: शरद पवार को झटका, राकांपा के 10 पदाधिकारी शिंदे समूह में शामिल

eknath-sharad-pawar_compressed

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 10 पदाधिकारी और 2 पूर्व पार्षद राकांपा का साथ छोड़कर शिंदे समूह में शामिल हो गए हैं। इससे नवी मुंबई में शरद पवार को करारा झटका लगा है। नवी मुंबई एनसीपी के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गावड़े और पूर्व नगरसेवक स्वप्ना गावड़े ने 10 तहसील अध्यक्षों के साथ शिंदे समूह का समर्थन किया है।

ये भी पढ़ें..आदित्य ठाकरे की जेड सुरक्षा में तैनात कर्मियों को नहीं मिले...

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज सुबह अपने समूह में शामिल होने पर इनका स्वागत किया है। नवी मुंबई में वरिष्ठ नेता गणेश नाइक के भाजपा में जाने के बाद राकांपा की ताकत कम हो गई थी लेकिन अब पार्टी पदाधिकारियों के शिंदे समूह में जाने से राकांपा और भी कमजोर हो गई है।

राकांपा नेता व पूर्व मंत्री जीतेंद्र आव्हाड ने बताया कि पार्टी छोड़ने वाले लोग पार्टी में सक्रिय नहीं थे। इनके जाने के बाद पार्टी में अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। इन सभी के जाने से राकांपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)