Friday, January 17, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमहाराष्ट्रMumbai Boat Accident: नाव हादसे में अब तक 13 की मौत, CM...

Mumbai Boat Accident: नाव हादसे में अब तक 13 की मौत, CM फडणवीस ने किया मुआवजे का ऐलान

Mumbai Boat Accident:  मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा जा रही नाव बुधवार को अरब सागर में करंजा के उरण में पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर दुख जताते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ( CM Devendra Fadnavis ) ने मुआवजे का ऐलान किया।

Mumbai Boat Accident: 101 लोगों को बचाया गया

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई के बुचर आइलैंड पर दोपहर करीब 3:55 बजे ‘नीलकमल’ नाम की नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शाम 7:30 बजे तक की जानकारी के अनुसार, 101 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 10 नागरिक और 3 नौसेना के जवान हैं। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें नौसेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Mumbai Boat Accident: सीएम फडणवीस ने किया मुआवजे का ऐलान

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “नौसेना, तटरक्षक और पुलिस ने 11 क्राफ्ट और 4 हेलीकॉप्टर की मदद से बचाव अभियान शुरू किया है। लापता लोगों के बारे में अंतिम जानकारी गुरुवार सुबह उपलब्ध होगी। शोक संतप्त परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। पूरी घटना की जांच पुलिस और नौसेना द्वारा की जाएगी।”

ये भी पढेंः- Boat accident in Mumbai: अब तक तीन की मौत, 8 लापता, कई गंभीर

नौसेना, जेएनपीटी, तटरक्षक, येलोगेट पुलिस स्टेशन की तीन नावों और स्थानीय मछुआरों की मदद से घटनास्थल पर बचाव और राहत अभियान जारी है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि नाव धीरे-धीरे पानी में डूब रही है। लोगों को लाइफ जैकेट पहनाकर दूसरी नावों में शिफ्ट किया जा रहा है।

Mumbai Boat Accident: कैसे हुआ हादसा

ज्वाइंट ऑपरेशन कमांड (जेओसी) और बीएमसी के मुताबिक, नाव ‘नील कमल’ करंजा के उरण के पास अचानक लड़खड़ा गई और पलट गई। अन्य नावों के यात्रियों द्वारा बनाए गए दुर्घटना के वीडियो में लोग मदद के लिए चिल्लाते, तैरने के लिए अपने हाथ-पैर फड़फड़ाते या अरब सागर के पानी में अपने प्रियजनों को डूबने से बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें