Featured मनोरंजन

मशहूर निर्माता, पटकथा लेखक सागर सरहदी का 88 साल की उम्र में निधन

मुंबईः बाॅलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक, पटकथा और संवाद लेखक सागर सरहदी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। सागर सरहदी के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर व्याप्त है। बाॅलीवुड के कई सितारों ने सागर सरहदी के निधन पर शोक जताया है।

सागर सरहदी ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों सिलसिला, चांदनी, बाजार, दीवाना, नूरी, कभी कभी और कहो ना प्यार है को लिखा। सागर सरहदी काफी समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें हाल ही में दिल की बीमारी के चलते कार्डियक केयर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उन्होंने मुंबई के सायन इलाके में स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। सागर सरहदी का असली नाम गंगा सागर तलवार था।

यह भी पढ़ेंःएस्ट्राजेनेका ने दूर की मुसलमानों की चिंता, कोरोना वैक्सीन में नहीं...

उनका जन्म 11 मई 1933 को पाकिस्तान के एबटाबाद में हुआ था। सागर सरहदी ने लंबे संघर्ष के बाद हिंदी सिनेमा में अपनी जगह और पहचान बनाई। सागर सरहदी फिल्म ‘कभी-कभी’ से पहचान मिली। फिल्म की कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में रेखा और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आये थे।