उत्तराखंड Featured

लोकसभा उम्मीदवारों पर कांग्रेस ने शुरू किया मंथन, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

congress
शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक बुधवार को चंडीगढ़ में हुई। बैठक में हिमाचल चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मीडिया के सवालों पर कहा कि आम चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर हाईकमान से समय मांगा गया है। आने वाला चुनाव हम सब एकजुट होकर लड़ेंगे। मंडी से चुनाव लड़ने को लेकर हाईकमान फैसला लेगा।

तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित इस अहम बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे। मीडिया के सवाल पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की तैयारियां पूरी हैं। इस संबंध में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस छह की छह विधानसभा सीटें जीतेगी। यह भी पढ़ेंः-Lok Sabha Elections: डॉ. दिनेश शर्मा को मिली महाराष्ट्र की जिम्मेदारी आपको बता दें कि पिछले महीने हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस सरकार में पैदा हुए राजनीतिक संकट को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने एक समन्वय समिति का गठन किया है। इसका उद्देश्य सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। बैठक में मुख्यमंत्री सुक्खू, अध्यक्ष प्रतिभा समेत मुकेश, कौल सिंह, रामलाल और धनीराम शांडिल मौजूद हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)