लाइफस्टाइल सेहत

ब्रेकफास्ट में खायें ये चीजें, पूरा दिन मिलेगी एनर्जी

healthy-breakfast

नई दिल्ली : शरीर को स्वस्थ्य बनाने के लिए हेल्दी खाने (Healthy food) का चयन करना बहुत जरूरी है। आज के समय में लाखों लोग असंतुलित खाने की वजह से गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। बेहद जरुरी है कि, आप दिन की शुरुआत हेल्दी खाने से ही करें इससे आपका पूरा दिन एनर्जेटिक रहता है।

ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये चीजें 

पोहा 

पोहा एक बेहद हल्का और स्वाद से भरपूर नाश्ता है। ये बनाने में जितना आसान होता है, उनता ही हेल्दी माना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व पाये जाते हैं। आप इसे और हेल्दी बनाने के लिए कम तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इसमें अनार और फल सब्जियों का भी इस्तेमाल कर इसे और स्वादिष्ट बना सकते हैं। ये दिन की शुरुआत करने के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जाता है।  

इडली  

दक्षिण भारत की मशहूर इडली को ब्रेकफास्ट के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। ये एक हल्का और बेहद स्वादिष्ट व्यंजन है जिसको आप नारियल की चटनी और सांभर के साथ खा सकते हैं।

मूंग दाल चीला 

रात के खाने और सुबह के नाश्ते के बीच लंबा समय होता है। बेहद जरूरी है कि, आप सुबह नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर हेल्दी आॉप्शन्स् का चयन करें। मूंग दाल का चीला भी एक हेल्दी और पौष्टिक ब्रेकफास्ट माना जाता है। इसे बनाने के लिए आप चने की दाल का बेसन के साथ व दूसरी दालों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन, हेल्दी बाॅडी के लिए रोजाना खायें स्ट्राॅबेरी

दलिया 

फाइबर की पर्याप्त मात्रा से भरपूर दलिया सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। दलिया एक बेहद पॉपुलर हेल्दी इंडियन ब्रेकफास्ट है जिसे आप नमकीन या मीठे रूप में खा सकते हैं। दलिया अपने हेल्दी गुणों के कारण कंप्लीट मील मानी जाती है। इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)