Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

ग्लोइंग स्किन, हेल्दी बाॅडी के लिए रोजाना खायें स्ट्राॅबेरी

नई दिल्लीः स्ट्राॅबेरी एक बेहद खूबसूरत फल है। यह देखने में जितना आकर्षक लगता है खाने में भी उतना ही रसीला और अच्छा लगता है। स्ट्राॅबेरी सेहत के लिए भी बेहद लाभदायक होता है। स्ट्राॅबेरी त्वचा का भी खास ख्याल रखता है। इसमें कई तरह के तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। स्ट्राॅबेरी में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है। साथ ही स्किन को ग्लोइंग बनाता है। स्ट्राॅबेरी खाने से चेहरे की रंगत भी निखरती है।

इसके अतिरिक्त स्ट्राॅबेरी के सेवन के कई और फायदे होते हैं। इसमें विटामिन से लेकर फोलिक एसिड, कैल्शियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में होते हैं। यदि आपकी आंखे कमजोर है या मोतियाबिंद जैसी बीमारियों से परेशान है तो आपको स्ट्रॉबेरी जरूर खाना चाहिए। इसके नियमित सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके साथ ही यह पाचन क्रिया को भी मजबूत बनाता है और पेट संबंधी दिक्कतों को दूर करता है। स्किन पर होने वाले धाग-धब्बों को भी स्ट्राॅबेरी दूर करता है। स्ट्राॅबेरी के रोजाना सेवन से शरीर का इम्युन सिस्टम भी मजबूत होता है। जिससे शरीर कई बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत होता है।

यह भी पढ़ें-  पुलवामा के शहीदों को राहुल ने किया नमन, बोले- देश आपका...

स्ट्राॅबेरी में कैल्शियम और फास्फोरस की अधिकता के चलते यह हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। छोटे बच्चों को स्ट्राॅबेरी अवश्य खिलाना चाहिए। इससे उनका शारीरिक विकास भली प्रकार से हो सकेगा। इसके साथ ही बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों से संबंधित कई समस्याओं से बचने में भी स्ट्राॅबेरी काफी मददगार साबित होता है। इसके साथ ही स्ट्राॅबेरी शरीर के लिए हानिकारक काॅलेस्ट्राल को बढ़ने से रोकता है। जिसके चलते दिल से संबंधित बीमारियों में आराम मिलता है। स्ट्रॉबेरी में फोलिक एसिड, विटामिन बी6, विटामिन बी7 होता है जो गिरते बाल की समस्या से निजात दिलाता है। साथ ही बालों को मोटा और चमकदार बनाने में सहायक होता है।