Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

मोटापा कम करने को व्यायाम के साथ करें अनानास का सेवन

नई दिल्लीः आजकल अधिकतर लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। इससे निजात पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं, लेकिन फिर भी यह समस्या जस की तस बनी रहती है। मोटापा कम करने के लिए व्यायाम के साथ ही प्राकृतिक चीजों का भी उपयोग किया जा सकता है। अनानास इसमें काफी हद तक आपकी मदद कर सकता है। अनानास के सेवन या फिर इसका जूस पीने से कई तरह की समस्याओं से निजात मिलती है। इसके साथ ही मोटापा भी कम होता है।

अनानास में कई तरह के पोषक तत्व पाये जाते हैं जो मोटापे के साथ ही कई समस्याओं में बेहद लाभदायक साबित होता है। यदि किसी व्यक्ति को भूख कम लगती है और कमजोरी की समस्या भी है तो फिर उस व्यक्ति के लिए अनानास औषधि की तरह काम करेगा। अनानास खाने से भूख में वृद्धि होती है साथ ही यह शक्तिवर्धक भी होता है। अनानास में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है। अनानास में एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में पाया जाता है। यह कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में भी मददगार होता है।

यह भी पढ़ें-कासगंज में सिपाही की हत्या का मुख्य आरोपित मोती अभी भी...

अनानास शरीर ही नही त्वचा का भी ख्याल रखता है। अनानास के सेवन से चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाते है और चेहरे की रंगत में भी बदलाव आता है। इसके साथ ही यह चेहरे की सूजन को भी कम करता है। अनानास में ब्रोमेलैन पाया जाता है, जो एंजाइम का मिश्रण होता है। अनानास का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। अनानास में मैंगनीज होने के कारण यह हड्डियों को मजबूत रखता है। इसके साथ ही यह ऑस्टियोपोरोसिस को स्थिर करने में मदद कर सकता है। अनानास में मौजूद मैंगनीज हड्डी की मरम्मत करने में भी मदद करता है।