Featured आस्था

Kark Sankranti 2023: कर्क संक्रांति के दिन राशि के अनुसार इन चीजों का करें दान, प्रसन्न होंगे भगवान सूर्य

kark-sankranti Kark Sankranti 2023: नई दिल्लीः सनातन धर्म में संक्रांति का विशेष महत्व होता है। भगवान सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने को ही संक्रांति कहा जाता है। भगवान सूर्य का आज कर्क राशि में प्रवेश हुआ है। इसलिए आज कर्क संक्रांति (Kark Sankranti) है। संक्रांति के दिन स्नान-दान को शुभ फलदायी माना गया है। संक्रांति के दिन पवित्र गंगा नदी में स्नान कर यथाशक्ति दान करने से यश, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही शारीरिक और मानसिक कष्टों से भी छुटकारा मिलता है। रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है। इसलिए रविवार के दिन कर्क संक्रांति (Kark Sankranti) पड़ना बेहद शुभ है। आप भी भगवान सूर्य का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो कर्क संक्रांति के दिन अपनी राशि के अनुसार इन चीजों का दान जरूर करें। राशि के अनुसार दान करें
  • सूर्य देव की कृपा पाने के लिए मेष राशि के जातकों को कर्क संक्रांति की तिथि पर गुड़ और मसूर की दाल का दान करना चाहिए।
  • वृषभ राशि के जातकों को संक्रांति तिथि पर दूध और चावल का दान करना चाहिए।
  • मिथुन राशि के जातक भगवान सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए कर्क संक्रांति की तिथि पर हरी चूड़ियां दान करें।
  • भगवान भास्कर की कृपा पाने के लिए कर्क राशि के जातकों को कर्क संक्रांति की तिथि पर दूध, चीनी और साबूत चावल का दान करना चाहिए।
  • सूर्य देव की कृपा पाने के लिए सिंह राशि के जातकों को संक्रांति तिथि पर गुड़ और शहद का दान करना चाहिए।
  • सूर्य देव की कृपा पाने के लिए कन्या राशि के जातकों को गाय माता को हरी घास खिलानी चाहिए। साथ ही हरी सब्जियों का दान करें।
  • सूर्य देव की कृपा पाने के लिए तुला राशि के जातकों को कर्क संक्रांति की तिथि पर गुड़ से बनी मिठाई और चिक्की का दान करना चाहिए।
ये भी पढ़ें..Aaj Ka Rashifal 16 July 2023: आज का राशिफल रविवार 16 जुलाई 2023, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
  • वृश्चिक राशि के जातकों को कर्क संक्रांति की तिथि पर लाल रंग के कपड़े का दान करना चाहिए।
  • धनु राशि के जातकों को भगवान भास्कर की कृपा पाने के लिए केला, बेसन और केसर युक्त दूध का दान करना चाहिए।
  • सूर्य देव की कृपा पाने के लिए मकर राशि के जातकों को कर्क संक्रांति की तिथि पर काले तिल का दान करना चाहिए।
  • सूर्य देव की कृपा पाने के लिए कुंभ राशि के जातकों को कर्क संक्रांति की तिथि पर छाते का दान करना चाहिए।
  • सूर्य देव की कृपा पाने के लिए मीन राशि के जातकों को संक्रांति तिथि पर पीली सरसों, केला और बेसन का दान करना चाहिए।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)