Wednesday, March 12, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशमांगों को लेकर चिकित्सक लामबंद, हड़ताल में राज्यभर के 7 हजार डाॅक्टर्स...

मांगों को लेकर चिकित्सक लामबंद, हड़ताल में राज्यभर के 7 हजार डाॅक्टर्स शामिल

मुंबई: महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों के निवासी डॉक्टरों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर सोमवार से हड़ताल शुरू कर दी है। इस हड़ताल से मुंबई सहित राज्य के सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य व्यवस्था डगमगा सकती है। राज्यभर के सरकारी और बीएमसी अस्पतालों के निवासी डॉक्टर्स इस हड़ताल में शामिल हैं। निवासी डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन भी किया। दावा है कि पूरे राज्य से आज लगभग 7000 डॉक्टर हड़ताल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें..पंचायत चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने लॉन्च किया नया ऐप, नाम दिया “दीदी का दूत”

हड़ताल के दौरान आपात सेवाओं को छोड़ अन्य सभी विभाग बंद रखने की चेतावनी दी गई है। हालांकि हड़ताल का असर मरीजों पर न पड़े इसलिए मुंबई के केईएम, नायर, सायन, कूपर और जे.जे. अस्पताल प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। अस्पतालों के विभाग प्रमुखों, सहयोगी व सहायक प्राध्यापकों के साथ ही वरिष्ठ डॉक्टरों की आवश्यकतानुसार नियुक्ति की गई है। इस बीच सभी अस्पतालों में ओपीडी सेवा बहाल रखी जाएगी। इस बात पर विशेष ध्यान दिया गया है कि महत्वपूर्ण सर्जरियों पर हड़ताल का असर न होने पाए।

हड़ताल को लेकर रविवार को अस्पतालों के डीन ने निवासी डॉक्टरों ने चर्चा की थी। लेकिन शासन- प्रशासन से ठोस आश्वासन न मिलने से मार्ड के निवासी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। हालांकि कुछ अस्पतालों के डीन का कहना है कि एक-दो विभागों को छोड़कर अन्य किसी भी विभाग के निवासी डॉक्टर हड़ताल में शामिल नहीं हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें