प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

ईदगाह में एक साथ दिखे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और अखिलेश यादव, लोगों को दी ईद की बधाई

akhilesh-yadav-brajesh-pathak लखनऊः उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लोगों को ईद (Eid) की मुबारकबाद देने के लिए ऐशबाग स्थित ईदगाह पहुंचे। ईदगाह के मंच से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। शनिवार को सुबह 10 बजे ऐशबाग स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। ईदगाह में नमाज अदा करने पहुंचे लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति भाईचारे की है और भारत पूरे विश्व को भाईचारे का संदेश देता है। भारत जैसा देश दुनिया में कोई दूसरा नहीं है। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी भाइयों को ईद (Eid) की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईद (Eid) के त्योहार पर खुशियां बांटनी चाहिए और सेंवई खिलाकर ईद मनानी चाहिए। एक दूसरे को बधाई संदेश भेजें। इस दौरान मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली, मौलाना सूफियान, राज्यमंत्री दानिश आजाद, विधायक रविदास समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। ईदगाह में नमाज अदा करने आए लोगों की सुरक्षा के लिए ऐशबाग चौराहे से आने वाले वाहनों को परिवर्तित किया गया। ये भी पढ़ें..MP के बालाघाट में पुलिस मुठभेड़, 28 लाख की दो महिला... चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों व अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर दोपहिया वाहनों को ईदगाह रोड की ओर नहीं आने दिया। ईदगाह के आसपास ड्रोन से जांच की गई। नमाज पढ़कर निकले लोगों की सेवा में तमाम सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने जल, शरबत, दलिया आदि भेंट स्वरूप दिया। काफी देर बाद बाहर सड़क पर मिले लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और सेल्फी भी ली। राजधानी की अन्य मस्जिदों में भी ईद (Eid) की नमाज अदा की गई और वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। टीला मस्जिद के बाहर आने-जाने वाले लोगों पर पुलिस अधिकारी ड्रोन से नजर रखे हुए थे। मस्जिद के बाहर सड़क पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)