Friday, February 14, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यमहाकुम्भ 2025Maha Kumbh 2025: आग लगने के कारणों पर होगी जांच, बढ़ी सख्ती

Maha Kumbh 2025: आग लगने के कारणों पर होगी जांच, बढ़ी सख्ती

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं और कल्पवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से एलपीजी सुरक्षा पर विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें विभागीय अधिकारियों, एलपीजी वितरकों, गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों, अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान एलपीजी के रिसाव से होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। इन निर्देशों का करना होगा पालन

Maha Kumbh 2025: बढ़ी गईं ये सख्तियां

1. सिलेंडर की जांच अनिवार्य : तकनीकी सहायकों द्वारा एलपीजी सिलेंडरों की लीकेज की जांच की जाएगी। लीकेज पाए जाने पर सिलेंडर की आपूर्ति रोक दी जाएगी।

2. सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग : उपभोक्ताओं के गैस सिलेंडर, पाइप और रेगुलेटर की जांच करने और मानक के अनुरूप न होने पर उन्हें बदलने के निर्देश दिए गए।

3. आकस्मिकता से निपटने की तैयारी : मेला क्षेत्र में तकनीकी सहायकों की टीमें तैनात की गई हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करेंगी।

4. गैस आपूर्ति का नियमन : मेला क्षेत्र में अधिकतम 100 किलोग्राम तक गैस के भंडारण की अनुमति होगी। प्रत्येक सप्लाई वाहन का पूरा विवरण कार्यालय में उपलब्ध कराया जाएगा। घरेलू गैस का दुरुपयोग या अनाधिकृत सिलेंडरों की बिक्री पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः-Mahakumbh Nagar: पति के साथ महाकुंभ पहुंची सुधा मूर्ति , लगाई आस्था की डुबकी

खाद्य एवं रसद विभाग ने सभी एलपीजी वितरकों और अधिकारियों से मेला क्षेत्र में गैस आपूर्ति की निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें