Friday, February 14, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यमहाकुम्भ 2025Mahakumbh Nagar: पति के साथ महाकुंभ पहुंची सुधा मूर्ति , लगाई आस्था...

Mahakumbh Nagar: पति के साथ महाकुंभ पहुंची सुधा मूर्ति , लगाई आस्था की डुबकी

Mahakumbh Nagar : इंफोसिस के सह-संस्थापक और अरबपति व्यवसायी नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति मंगलवार को महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज पहुंचीं। इस दौरान वह लाल रंग की एक साधारण साड़ी में दिखाई दीं। सुधा मूर्ति अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। वह और उनके पति अरबपति व्यवसायी नारायण मूर्ति सादा जीवन जीने में विश्वास रखते हैं। सुधा मूर्ति ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में अपनी सादगी का एक और उदाहरण प्रस्तुत किया। बता दें, यहां पहुंचने पर उन्होंने एक छोटा सा बैग अपने कंधे पर लटका रखा था। यह दृश्य किसी अरबपति या बड़े बिजनेस लीडर से अपेक्षित सामान से भरे बैग से काफी भिन्न था।

तीन दिन के लिए शामिल हुई महाकुंभ में   

सुधा मूर्ति ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “यह मेरे लिए बहुत ही खास अवसर है कि, मैं प्रयागराज के पवित्र स्थल पर आकर महाकुंभ का हिस्सा बन रही हूं। यह महाकुंभ 144 साल बाद आयोजित हो रहा है। मैं इससे बहुत उत्साहित और खुश हूं।” उन्होंने बताया कि वह तीन दिन के लिए महाकुंभ में शामिल होने आई हैं।

ये भी पढ़ें:Jabalpur News : अज्ञात कारणों से खड़े ट्रक में लगी आग , जांच में जुटी पुलिस

36,690 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है सुधा मूर्ति   

सुधा मूर्ति और उनके पति नारायण मूर्ति की संपत्ति लगभग पांच अरब डॉलर (करीब 36,690 करोड़ रुपये) है, फिर भी वे दोनों पूरी तरह से सादगीपूर्ण जीवन जीते हैं। दिलचस्प यह है कि, सुधा मूर्ति ने पिछले 30 वर्षों में कभी अपनी कमाई से एक नई साड़ी नहीं खरीदी और हमेशा एक साधारण साड़ी पहनती हैं। यह उनकी जीवनशैली और उनके सिद्धांतों को दर्शाता है, जहां वह भव्यता की बजाय सरलता को प्राथमिकता देती हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें