Sports IPL 2024 Featured

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, यह धाकड़ ऑलराउंडर IPL से हुआ बाहर

Michelle Marsh

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में खिलाड़ियों की चोट टीमों के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) भी इस समस्या से जूझ रही है। इस बीच चोट के कारण दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ ऑलसाउंडर मिशेल मार्श (Michelle Marsh) भी आईपीएल 2024 के बचे हुए सीजन से बाहर हो गए हैं।

IPL 2024: मिशेल मार्श चोट के कारण हुई बाहर

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई स्टार मिशेल मार्श आईपीएल 2024 के बाकी बचे मैचों में नहीं खेल पाएंगे। मार्श फिलहाल राइट हैमस्ट्रिंग की समस्या से उबर रहे हैं। इस चोट से उबरने के बाद वह भारत नहीं लौटेंगे और ऑस्ट्रेलिया में ही रहेंगे। मार्श क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ से परामर्श करने के लिए 12 अप्रैल को पर्थ लौट आए।  


ये भी पढ़ेंः-  RR vs MI: युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, IPL में लगाया विकेटों का दोहरा शतक

टी20 विश्व कप में हो सकती हैवापसी

पोंटिंग ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि वह वापस आएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चाहता था कि मार्श ऑस्ट्रेलिया में अपनी चोट से उबरें। इसलिए हमने उन्हें वापस घर भेज दिया। सीए का मेडिकल स्टाफ कुछ हफ्तों से उनके रिहैब पर है। "मैं हाल ही में मार्श से बात की और ऐसा लगता है कि उन्हें उस चोट से उबरने में उम्मीद से ज्यादा समय लग रहा है। हालाँकि, मुझे लगता है कि वह टी20 विश्व कप से पहले ठीक हो जायेंगे।”

बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट से पहले मार्श ने कैपिटल्स के लिए सीज़न के पहले चार मैचों में हिस्सा लिया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)