बिहार

रक्षा मंत्री राजनाथ बोले, राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं, देश बनाने के लिए होनी चाहिए

blog_image_6627cb325e07a

भागलपुर: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जेडीयू प्रत्याशी अजय मंडल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटकर राजनीति की। राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए होनी चाहिए। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सही मायने में बाबा साहब कर्पूरी ठाकुर के सपने को साकार कर रहे हैं।

कांग्रेस और राजद ने बिहार को किया बर्बाद

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं जाति-धर्म पूछे बिना लागू नहीं होतीं। जब सभी धर्मों के गरीबों के लिए पक्के घर बने, सभी गरीबों के घर तक मुफ्त राशन पहुंचा। कांग्रेस और राजद ने बिहार को बर्बाद कर दिया। बिहार के जंगलराज की चर्चा देश-दुनिया में हुई। चर्चा थी कि यहां के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गये थे। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या आप बिहार को फिर से लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ेंः-RR vs MI Highlights: राजस्थान ने मुंबई को नौ विकेट से धोया, यशस्वी ने ठोका नाबाद शतक

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने तय कर लिया है कि देश और बिहार में मोदी और नीतीश कुमार ही रहेंगे। राजद के लोग कहते हैं कि लालटेन जल रहा है, लेकिन हकीकत में लालटेन जल नहीं रहा है, सुलग रहा है, जो बुझने वाला है।

भारत को दुनिया का महान देश बनाना चाहते हैं-राजनाथ

उन्होंने आगे कहा कि इस समय कांग्रेस के लोगों ने हंगामा मचा रखा है। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि संपत्तियों का सर्वे कराकर आप क्या करना चाहते हैं? हम देश को जाति-पंथ-धर्म, हिंदू-मुस्लिम-ईसाई के आधार पर बांटकर नहीं बनाना चाहते, बल्कि हम सबको एक साथ रखकर भारत को दुनिया का एक महान देश बनाना चाहते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)