Cyclone Biparjoy: 12 घंटे में विकराल रूप लेगा चक्रवात, महाराष्ट्र में होगी भारी बारिश

15

biparjoy-cyclone-in-maharashtra

Cyclone Biparjoy: मुंबई: अरब सागर में बना चक्रवात बिपारजॉय (cyclone biparjoy) धीरे-धीरे तेज होता जा रहा है और अगले 12 घंटों में विकराल रूप धारण कर लेगा। ऐसे में ये 12 घंटे महाराष्ट्र के लिए अहम होंगे। उसके बाद यह चक्रवात सौराष्ट्र-कच्छ के तट से टकराएगा।

मौसम विभाग के डॉ. आनंद कुमार दास ने सोमवार को बताया कि चक्रवात बिपारजॉय (cyclone biparjoy) फिलहाल मध्य अरब सागर के साथ-साथ समुद्र के इससे सटे उत्तर-पूर्वी हिस्से में सक्रिय है और जल्द ही तेज होगा। इसके बाद यह उत्तर दिशा की ओर बढ़ेगा। सौराष्ट्र 15 जून की सुबह कच्छ के तट से टकराएगा। फिर 15 जून की दोपहर को सौराष्ट्र से आगे बढ़कर जकाउ बंदरगाह से टकराएगा। इसलिए इस क्षेत्र में एहतियाती तैयारी करने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें..‘मिशन कश्मीर’ पर शिंदे सरकार, ‘महाराष्ट्र भवन’ के लिए एलजी मनोज सिन्हा को लिखा…

मुंबई क्षेत्रीय मौसम विभाग के प्रमुख सुनील कांबले ने कहा है कि मुंबई में हवा की गति 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान मुंबई और इसके आस-पास के इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने चक्रवात बिपारजॉय (cyclone biparjoy) के समुद्र में रहने तक मछली न पकड़ने की चेतावनी दी है। समुद्र के शांत होने तक तटीय इलाकों को पर्यटकों के लिए बंद रखने का भी फैसला किया गया है। मुंबई और आसपास के तटीय इलाकों में सोमवार को तेज हवाएं चल रही हैं। इसके साथ ही समुद्र में तेज लहरें भी उठ रही हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)