प्रदेश उत्तराखंड Featured

‘भारत’ शब्द से दिक्कत क्या है? CM धामी ने विपक्ष पर साधा निशाना

CM-pushkar-singh-dhami देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंडिया बनाम भारत पर भारत विरोधी भाषा बुनने के लिए विपक्ष की आलोचना की है। मुख्यमंत्री ने इंडिया बनाम भारत मुद्दे पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को विधानसभा में साफ कहा कि विपक्ष को भारत शब्द से क्या दिक्कत है? उन्होंने कहा कि हम सब बचपन से भारत माता की जय बोलते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से आ रहे बयानों से पता चलता है कि सनातन धर्म के प्रति उनकी सोच क्या है? उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन में शामिल सभी बड़े नेताओं के बयान के बावजूद सोनिया और राहुल गांधी की चुप्पी इस बयान का समर्थन करती है। ये भी पढ़ें..भारत ने चीन को संयुक्त राष्ट्र में घेरा, आतंकवाद पर दोहरा... उन्होंने कहा कि भारत सही शब्द है। राष्ट्रपति द्वारा भारत शब्द का प्रयोग बिल्कुल उचित है। जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति द्वारा दिए गए रात्रिभोज के निमंत्रण कार्ड में ’भारत के राष्ट्रपति’ लिखे जाने पर राजनीतिक ’महाभारत’ छिड़ गया है। इसे लेकर विपक्ष का आरोप है कि केंद्र सरकार देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत करना चाहती है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)