मुख्यमंत्री ने महिलाओं को समर्पित किया तीज का त्यौहार, बढ़ाया हौसला

284

 

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिलाओं के त्यौहार हरियाली तीज को महिला सशक्तिकरण को समर्पित किया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को पानीपत में आयोजित राज्य स्तरीय तीज महोत्सव में भाग लेकर हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत का अवलोकन किया और महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।

महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं की प्रदर्शनी देखकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल भावुक हो गए और कहा कि यह महिलाओं की सराहनीय पहल है। तीज महोत्सव पर आयोजित यह कार्यक्रम हरियाणवी खान-पान, पहनावे और पहचान का गवाह बन गया है।

इस कार्यक्रम में महिलाओं के साथ-साथ छोटे बच्चे भी हरियाणवी परिधानों में पहुंचे और कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया। सबसे खास बात यह रही कि महोत्सव में 101 झूले डाले गए और पारंपरिक रूप से महिलाओं द्वारा कोथली तैयार की गई। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को अभिभावक के रूप में ये कोठलियां भेंट कीं।

समारोह में पद्मश्री सुमित्रा गुहा ने राग मल्हार प्रस्तुत किया और लोकगीत सावन की ऋतु आई सखी री गाकर समारोह का समापन किया। इसके अलावा मीनाक्षी पांचाल ने सावन गाने पर भी परफॉर्म किया। पूरा पंडाल लोकगीतों के रंग में रंगा हुआ था और आम महिलाओं के साथ-साथ महिला अधिकारी भी हरियाणवी गानों पर थिरकीं। इस अवसर पर महिलाएं विशेष रूप से तैयार गुलगुले, सुहाली और पतासे जैसे पारंपरिक भोजन का आनंद लेती हैं।

यह भी पढ़ेंः-Badaun: शादी के दो माह बाद विवाहिता ने बेटी को दिया जन्म, पति ने लगाई फांसी

तीज महोत्सव में हरियाणवी संस्कृति से जुड़ी विभिन्न ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासतों को भी प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने इसका निरीक्षण किया और रघुवेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को प्रदर्शनी में रखी प्राचीन वस्तुओं के बारे में जानकारी दी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)