कांग्रेस ने तीन नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

20
Congress MLA arrested

Congress MLA arrested

जगदलपुरः विधानसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने पर जगदलपुर के तीन कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई की गई है। पूर्व महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष कमल झज्ज, विक्रम शर्मा और कुक्की झाड़ी को 06 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर सामान्य सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल और स्थानीय संगठन पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों से भीतरघात की शिकायत की थी। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जगदलपुर में शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने निष्कासन की कार्रवाई करते हुए 03 नेताओं को 06 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

ये भी पढ़ें..Kanpur: यूपी में हलाल उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध के बाद कई स्थानों पर छापेमारी

गौरतलब है कि पूर्व महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष कमल झज्ज ने डेढ़ साल पहले अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन पार्टी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। चुनाव के दौरान भी उन्हें मनाने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार किरण देव का प्रचार किया और इसी आधार पर कांग्रेस ने निष्कासन की कार्रवाई की है। इसके अलावा जगदलपुर में विक्रम शर्मा और कुक्की झाड़ी के खिलाफ भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासन की कार्रवाई की गई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)