जम्मू कश्मीर

Snowfall: जम्मू और कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना

Srinagar: पश्चिमी विशोभ के एक बार फिर सक्रिय होने से अगले कुछ दिनों के लिए जम्मू और कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की गतिविधि फिर से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने बताया कि, सोमवार शाम तक कोई महत्वपूर्ण मौसम गतिविधि नहीं है। हालांकि मंगलवार से मौसम बदलने और हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है, साथ ही कहा जा रहा है कि, बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है।

अगले दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना 

मौसम विभाग ने कहा कि, अगले दो दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। कुछ मध्य और ऊंचाई वाले जगहों पर भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इस मौसम प्रणाली की मुख्य गतिविधि 2 और 3 मार्च को होने की संभावना है। साथ ही उन्होंने कहा कि, ऐसी भी संभावना है कि इन तीन दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज, बिजली और ओलावृष्टि हो सकती है। ये भी पढ़ें...West Bengal: भाजपा नेता सुकांत और शुभेंदु दिल्ली में करेंगे अमित शाह-जेपी नड्डा से मुलाकात बता दें, इस साल कश्मीर में लंबे समय तक सूखा रहा। लेकिन हाल के हफ्तों में घाटी में दो बार महत्वपूर्ण बर्फबारी हुई है। इस बीच कश्मीर घाटी में कल रात से जमा देने वाली ठंड हो रही है। श्रीनगर में रात का तापमान शून्य से नीचे 3.1 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में शून्य से नीचे 9 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में शून्य से नीचे 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 5.4, बटोत में 0.1, भद्रवाह में शून्य से नीचे 2.2 और बनिहाल में शून्य से नीचे 1.6 डिग्री रहा। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)