BJP ने जारी किया ‘कांग्रेस फाइल्स सीजन 2’ का तीसरा एपिसोड, सुनाई अंतरिक्ष घोटाले की कहानी

31

congress-files-bjp

नई दिल्लीः कांग्रेस और भाजपा के बीच भ्रष्टाचार को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है।इस बीच भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ एक और भ्रष्टाचार का बम फोड़ दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ‘कांग्रेस फाइल्स’सीजन 2 (Congress Files) शीर्षक से अपनी सीरिज का तीसरा एपिसोड जारी करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस फाइल्स सीजन 2 (Congress Files ) के तीसरे एपिसोड में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौराने हुए अंतरिक्ष घोटाले को लेकर यूपीए मनमोहन सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस फाइल्स’सीजन 2 के इस तीसरे एपिसोड में भाजपा ने अंतरिक्ष में घोटाले की कहानी बताई है। 5 मिनट 38 सेकंड के इस वीडियो में बीजेपी ने जमीन के नीचे कोयला घोटाला, हवा में 2जी घोटाला और जमीन के ऊपर घोटाले का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस ने घोटालों के मामले में जगह तक नहीं छोड़ी।

ये भी पढ़ें..Share Market Live: इंडसइंड बैंक व कोटक महिंद्रा के शेयरों में बढ़त, इन कंपनियों के शेयर गिरे

कांग्रेस के मनमोहन सिंह के कार्यकाल में वर्ष 2005 में बेंगलुरु के देवास मल्टीमीडिया और इसरो से जुड़ी एंट्रिक्स कॉरपोरेशन के बीच हुई डील में घोटाले का आरोप लगाते हुए भाजपा ने कहा कि इस घोटाले ने तो देश की सुरक्षा को ही खतरे में डाल दिया था। भाजपा ने इस सौदे को देश के साथ धोखाधड़ी करार दिया था। साथ ही भाजपा ने ये दावा किया थी की एससी ने इस घोटाले को जहरीला फ्रॉड कहा था।

बीजेपी ने इस डील को लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर कई सवाल उठाते हुए कहा कि आज देश इसका खामियाजा भुगत रहा है और कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि उसने देश के साथ ऐसा धोखा क्यों किया? ‘द कांग्रेस फाइल्स, सीज़न 2’ की अगली कड़ी में भाजपा गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े भूमि घोटालों से जुड़े तथ्यों को उजागर करने का दावा करती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)