मध्य प्रदेश Featured

MP: इन लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे भाजपा के वरिष्ठ नेता

bjp leaders

Bhopal: लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा के वरिष्ठ नेता आज यानी 18 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल, खजुराहो, सागर, भिण्ड, और पन्ना सहित कई क्षेत्रों का दौरा करेंगें। साथ ही लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल मैहर एवं सतना, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य अशोक नगर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 

मीडिया प्रभारी ने दी जानकारी 

 जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि, मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 10.30 बजे भोपाल में भवानी चौक सोमवारा में पार्टी प्रत्याशी आलोक शर्मा का नामांकन दाखिल कराएंगे। इसके बाद वो सुबह 11.55 बजे सागर और दोपहर 1.30 बजे भिण्ड के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री शाम 6 बजे पन्ना जिले के पवई में रोड शो में शामिल होकर मां कंकाली मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद डॉ. यादव शाम 7.30 बजे जुगल किशोर मंदिर में दर्शन एवं पूजन करेंगे। 

इन जगहों का दौरा करेंगे विष्णुदत्त शर्मा 

 वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सुबह 10 बजे पन्ना के कटहरा में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में पहुंचेगें। इसके बाद वो परसानिया, शंकरगढ़, कटिया, देवरी, बछौन मंडल, मुकुंदपुर, सराही, परसेडी, छटी बम्हौरी होते हुए चंदला मंडल पहुंचकर आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 6 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ पन्ना जिले के पवई में रोड शो में शामिल होंगे। शाम 7.00 बजे कुआताल मेले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि 9.30 बजे जुगल किशोर मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे।

ये भी पढ़ेंः- सालों बाद एक मंच पर साथ दिखे राहुल और अखिलेश, BJP पर जमकर बोला हमला

इन जगहों का दौरा करेंगे विष्णुदत्त शर्मा वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सुबह 10 बजे पन्ना के कटहरा में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में पहुंचेगें। इसके बाद वो परसानिया, शंकरगढ़, कटिया, देवरी, बछौन मंडल, मुकुंदपुर, सराही, परसेडी, छटी बम्हौरी होते हुए चंदला मंडल पहुंचकर आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 6 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ पन्ना जिले के पवई में रोड शो में शामिल होंगे। शाम 7.00 बजे कुआताल मेले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि 9.30 बजे जुगल किशोर मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)