Bihar Road Accident : नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, हादसे में 5 लोगों की मौत

27
bihar-road-accident

Bihar Road Accident : मामला बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र का है जहां, मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर नहर में गिर गई, इस भयानक हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जांच के बाद बताया जा रहा है कि, मृतक युवक पटना के रहने वाले हैं।

पुलिस ने दी मामले की जानकारी 

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, पटना के राजीव नगर के कुछ लोग सावन के पवित्र महीने में रोहतास जिले के गुप्ताधाम भगवान महादेव की पूजा-अर्चना करने गए थे। इसके बाद भगवान का दर्शन कर सभी कार से लौट रहे थे। इसी दौरान दाउदनगर-बारून रोड पर चमन बिगहा के समीप कार एक नहर में जा गिरी। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई।

गोताखोरों की मदद से शवों को निकाला बाहर

दाउदनगर के थाना प्रभारी मोहम्मद आजाद खान ने बताया कि, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी पांचों शवों को नहर से बाहर निकाल लिया गया है। सभी मृतक पटना के राजीव नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कार कब नहर में गिरी, इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। जब ग्रामीणों ने नहर में एक कार को गिरा देखा तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

ये भी पढ़ें: Independence Day पर आतिशी नहीं फहरा पाएंगी झंडा, प्रस्ताव हुआ खारिज

शवों को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद के सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मृतकों की पहचान कर ली गई है और उनके परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)