भुपेंद्र हुड्डा बोले, हरियाण में कोई भी अपने के सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा

0
17
Bhupendra-Hooda

करनाल: लोकसभा चुनाव के बाद अब कांग्रेस पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने ’72 प्लस’ के नारे के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। रविवार को करनाल में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

चुनाव में भाजपा का ग्राफ नीचे गया- प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में मनोहर लाल के खिलाफ बहुत कड़ी टक्कर दी। पहले हमारी एक भी सीट नहीं थी, आज 5 सीटें मिली हैं। भाजपा का ग्राफ नीचे चला गया है। हम करनाल में चुनाव हार गए। लेकिन, हमें अपना हौसला बनाए रखना है। हमारा लक्ष्य हरियाणा विधानसभा चुनाव में ’72 प्लस’ सीटें जीतना है। उन्होंने कहा कि हमें भाजपा को बेनकाब करना है।

इसे भी पढ़ें- बालू माफियाओं का आतंक, दरोगा पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हमला, बुरी तरह जख्मी

सरकार बताए कि हरियाणा पर इतना कर्ज कैसे हो गया, रोजगार के मामले में हरियाणा क्यों पिछड़ रहा है, कानून व्यवस्था क्यों खराब है। कर्मचारियों और शिक्षकों को परेशान करने वाली, किसानों की दुर्दशा करने वाली, महिला पहलवानों के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर जनता इस बार भाजपा को नकारने जा रही है।

सरकार पर भूपेंद्र सिंह का हमला

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पार्टी के लिए दिन-रात काम करने वाले कार्यकर्ताओं का धन्यवाद। यह शुरुआत है। असली लड़ाई आगे है, बैठने, रुकने या झुकने की जरूरत नहीं है। हमें आगे बढ़ते रहना है और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना है। दस साल में भाजपा सरकार झूठे वादे करने के साथ-साथ भ्रष्टाचार में लिप्त रही है। उन्होंने कहा कि आज हम पूरे देश में बेरोजगारी में नंबर वन हैं। अपराध बढ़ गए हैं। हरियाणा में कोई भी वर्ग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। हमारी पहलवान बेटियों को जंतर-मंतर पर घसीटा गया। उन्हें आज तक न्याय नहीं मिला, किसान की आय दोगुनी नहीं हुई। डीजल-पेट्रोल और सिलेंडर की कीमतों से हर वर्ग परेशान है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)