Bhaum Pradosh Vrat 2024: इस दिन पड़ रहा भौम प्रदोष व्रत, जानें क्या है तिथि और शुभ मुहूर्त

56

Bhaum Pradosh Vrat 2024: हिंदू धर्म में कई सारे व्रत और त्योहार होते हैं और सभी के अपने अलग अलग महत्व है। सबसे ज्यादा महत्व प्रदोष व्रत का होता है, ये व्रत भगवान शिव को समर्पित है और इसमे शिवजी की पूजा और अराधना की जाती है। जो लोग इस दिन पूजा और व्रत करते हैं उनको ​इसके शुभ ​परिणाम मिलते हैं। आपको बता दें कि, प्रदोष व्रत हर माह में एक बार ही आता है।

इस दिन पड़ रहा प्रदोष व्रत

आगामी 9 जनवरी को प्रदोष व्रत पड़ रहा है और इस दिन मंगलवार है। मंगलवार के दिन होने की वजह से इसे भौम प्रदोष भी कहा जाता है। इस दिन जो लोग पूरे मन से पूजा, पाठ और व्रत करते हैं उनके जीवन से कष्ट, बाधा, रोग और संतान से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाती है। आज हम आपको अपने इस लेख में भौम प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं –

ये भी पढ़ें: Saphala Ekadashi 2024: इन चीजों का दान करने से बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

व्रत की तारीख और शुभ मुहूर्त

भौम प्रदोष व्रत 9 जनवरी को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार भौम प्रदोष व्रत पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 8 जनवरी की रात 11 बजकर 58 मिनट से हो रहा है और ये अगले दिन यानी 9 जनवरी को रात 10 बजकर 24 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

इस व्रत में शिव पूजा का शुभ मुहूर्त संध्याकाल 5 बजकर 41 मिनट से रात 8 बजकर 24 मिनट तक रहने वाला है। इस शुभ मुहूर्त में विधि विधान से पूजा करने से जातक को शुभ ​फल मिलता है और जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। भौम प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के साथ हनुमान जी की पूजा अवश्य करें। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन व्रत करने से भगवान बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)