Featured मनोरंजन

बी प्राक के दूसरे बच्चे का जन्म के बाद निधन, सोशल मीडिया पर छलका सिंगर का दर्द

मुंबईः म्यूजिक कंपोजर बी प्राक की पत्नी मीरा ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कुछ समय बाद ही उसका निधन हो गया। सिंगर बी प्राक ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया। बी प्राक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमें काफी दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमारे बच्चे का जन्म होते ही निधन हो गया है।

इस समय हम माता-पिता के रूप में सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। हम सभी डॉक्टर्स और स्टाफ का उनकी मेहनत और सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। हम अंदर से टूट गए हैं। आप सभी से विनती है कि हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। मन भरया 2.0, रांझा और तेरी मिट्टी जैसे गानों से मशहूर बी प्राक और उनकी पत्नी ने अप्रैल में अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। प्राक और मीरा की शादी 4 अप्रैल 2019 को हुई थी। 2020 में मीरा ने पहले बच्चे को जन्म दिया, जिनका नाम अदब है।

ये भी पढ़ें..इसी हफ्ते घोषित हो सकता है UP Board Result, सीएम योगी...

वहीं बी प्राक के इस दुख के समय पर कई बाॅलीवुड हस्तियों ने शोक जताते हुए उनका ढ़ाढंस बंधाया है। करण जौहर ने कहा कि मेरे विचार और दुआएं आप दोनों के साथ हैं। अभिनेत्री नेहा धूपिया ने पोस्ट करते हुए लिखा, यह खबर दिल तोड़ देने वाली है। मेरी दुआएं प्रेयर आप दोनों और परिवार के साथ हैं। इसके अतिरिक्त नेहा कक्कड़, युविका चौधरी और गौहर खान ने भी शोक जताया है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…