प्रदेश देश उत्तराखंड Featured

चंपावत सड़क हादसे में सभी 14 मृतकों की हुई शिनाख्त, पीएम ने किया मदद का ऐलान

चंपावतः उत्तराखंड के चंपावत जिले में सोमवार को देर रात वाहन के एक वाहन के सूखीढांग-डांडा मीनार मोटर मार्ग के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने वाले 14 मृतकों की पहचान हो गई है। इस वाहन में कुल 16 लोग सवार थे। इस घटना में कुल 14 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई थी जबकि 02 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतकों में एक बच्ची सहित कुल 6 महिलाएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए उनके प्रति अपनी संवेदना जतायी है। साथ ही मृतकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार वाहन सवार लोग सोमवार की रात एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे। बताते हैं कि जब उनका वाहन टनकपुर-चम्पावत हाईवे में जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर पहुंचा तो वह अनियंत्रित होकर एक गहरी खाईं में जा गिरा। इसमें से 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस वाहन में कुल 16 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ेंः-यूक्रेन संकटः भारत ने की सयंम बरतने की अपील, कहा- स्थिति खराब होने से रोकें

मंगलवार सुबह जैसे ही हादसे की जानकारी लोगों को हुई तो पुलिस और रेस्क्यू टीम ने राहत-बचाव का अभियान शुरू किया। टीम ने घटनास्थल से 14 शवों को खाईं में गिरे वाहन से बाहर निकाला और दोनों घायलों को चंपावत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए वाहन चालक और एक अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रथम दृष्टया वाहन दुर्घटना का कारण ओवरलोडिंग माना जा रहा है। ये सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के बेटे मनोज सिंह के विवाह समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। अधिकतर मृतक लक्ष्मण सिंह के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। हादसे में मारे गए लोग ककनई के डांडा और कठौती,चोरगलिया गांव के अलावा हल्द्वानी,चंपावत के बताए जा रहे हैं।

मृतकों की सूची -

1- 61 वर्षीय लक्ष्मण सिंह पुत्र ध्यान सिंह निवासी ककनाई।

2- 62 वर्षीय केदार सिंह पुत्र दान सिंह निवासी ककनई।

3- 40 वर्षीय ईश्वर सिंह पुत्र फतेह सिंह निवासी ककनई।

4- 48 वर्षीय उमेद सिंह पुत्र गणेश सिंह निवासी ककनई।

5- 37 वर्षीय हयात सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी ककनई

6- 55 वर्षीय पुनी देवी पत्नी नारायण सिंह निवासी हल्द्वानी।

7- 45 वर्षीय भगवती देवी पत्नी होशियार सिंह।

8- 50 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी शेर सिंह निवासी ककनई ।

9- 35 वर्षीय बसंती देवी पत्नी नारायण दत्त भट्ट निवासी चंपावत।

10- 50 वर्षीय श्यामलाल पुत्र धनीराम निवासी डांडा।

11- 48 वर्षीय विजय लाल पुत्र ईश्वरी राम निवासी डांडा।

12- 15 वर्षीय हीरा सिंह पुत्र उमेश सिंह निवासी डांडा।

13- वर्षीय देवांशी पुत्री बसंती देवी निवासी चंपावत।

14- 04 वर्षीय नीलावती पत्नी कुंवर सिंह निवासी चोरगलिया।

घायलों की सूची -

1- 28 वर्षीय वाहन चालक प्रकाश राम पुत्र हरीश रामनिवासी साल,पाटी।

2- 42 वर्षीय त्रिलोक राम पुत्र टीका राम निवासी ककनाई।