अखिलेश यादव ने कहा- बीजेपी सरकार में शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट

0
16
examination-system

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह से बर्बाद कर नकल माफिया के हवाले कर दिया है। यह सरकार एक भी परीक्षा पारदर्शी तरीके से कराने की क्षमता नहीं रखती है। पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। भ्रष्टाचारियों के चंगुल में है।

कानून व्यवस्था चौपट

भाजपा ने अपने 10 साल के शासन में पूरी व्यवस्था को खोखला कर दिया है। यह सरकार छात्रों, युवाओं के साथ-साथ देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। छात्रों की मेहनत को बर्बाद कर रही है। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से झूठ और लूट पर चल रही है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है, कानून व्यवस्था चौपट है। पूरे प्रदेश में सूदखोरों का आतंक है। बलिया, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर के बाद शाहजहांपुर के तिलहर में भी कर्जदारों ने आत्महत्या कर ली है।

जनता को किया जा रहा परेशान

बरेली में जमीन पर कब्जे को लेकर दिनदहाड़े गोलियां चलाई गईं। उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। खुलेआम गोलियां चल रही हैं। हत्याएं हो रही हैं। पुलिस प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से बेकाबू हैं। पुलिस हिरासत में लोगों की हत्याओं का रिकॉर्ड है। सरकार कानून व्यवस्था पर नियंत्रण खो चुकी है। यूपी में हालात शर्मनाक हैं। आम लोग बेबस हैं। चुनाव में हार से हताश भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।

यह भी पढ़ेंः-मां सुषमा स्वराज की राह पर बांसुरी स्वराज, संस्कृत में ली सांसद पद की शपथ

सपा अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद प्रशासनिक विफलता के कारण जिस तरह से प्रदेश के कन्नौज, फिरोजाबाद और अलीगढ़ में हत्याएं और दंगे हुए हैं, वह निंदनीय है। जनता अच्छी तरह समझती है कि भाजपा सरकार इस तरह के जुल्म पर क्यों आमादा है। अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली और लखनऊ की लड़ाई में उत्तर प्रदेश की जनता क्यों परेशान रहे। हार से पैदा हुआ यह बदला सिर्फ सामाजिक आक्रोश को जन्म देगा। इससे किसी का भला नहीं होगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)