Friday, October 18, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeपंजाबकिसानों के लिए आगे आए CM मान, केंद्र से वैकल्पिक फसलों पर...

किसानों के लिए आगे आए CM मान, केंद्र से वैकल्पिक फसलों पर मांगी MSP की गारंटी

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह किसानों के हितों की रक्षा के लिए आगे आए हैं। सीएम मान ने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से मांग की है कि किसानों को वैकल्पिक फसलों पर भी न्यूतनम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी दी जाए। भगवंत बीती रात केंद्रीय मंत्रियों व किसान संगठनों के साथ हुई बैठक के बाद सोमवार सुबह चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

सीएम भगवंत में इन फसलों पर मांगी MSP 

इस बैठक में केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानन्द राय के अलावा किसान यूनियनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने मोजाम्बिक और कोलम्बिया से दालों के आयात का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह आयात दो अरब डालर से अधिक है और अगर इस फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) दिया जाए तो पंजाब दालों के उत्पादन में देश में अग्रणी हो सकता है।

ये भी पढ़ें..Farmers Protest: किसानों के कूच से पहले दिल्ली की सीमाएं छावनी में तब्दील, तलवार, लाठी-डंडे के साथ एंट्री बैन

सीएम मान ने कहा कि भले ही आज पंजाब की उपजाऊ धरती अपने प्राकृतिक संसाधन खो चुकी है, फिर भी देश में दूसरी हरित क्रांति होगी। पंजाब के किसान कपास और मक्के को तभी अपना सकते हैं, अगर उनको इन फसलों का एमएसपी मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे देश के विदेशी भंडार की बचत होने के साथ-साथ किसानों को धान के चक्र से बाहर निकालने में मदद मिलेगी। साथ ही पानी की भी बचत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पांच जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं गई हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें