Friday, October 18, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeअन्यजरा हटकेWorld Biggest Caves: ये है विश्व की सबसे बड़ी गुफा, जहां खड़ी...

World Biggest Caves: ये है विश्व की सबसे बड़ी गुफा, जहां खड़ी हो सकती है 30 मंजिला ऊंची इमारत

World-Biggest-Caves

World Biggest Caves, नई दिल्ली: पूरी दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। विश्व में ऐसी कई जगह मौजूद है जिनकी खासियत और रहस्य हर किसी को हैरान कर देते हैं। कभी किसी धार्मिक जगह के चमत्कार के बारे में जानकारी सामने आती है, तो कभी कोई रहस्य से भरी हुई जगह चर्चा आ जाती है।

गुफा के बारे में सुनकर हर कोई हैरान

आपने दुनिया भर में मौजूद अनगिनत गुफाओं के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी गुफा के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनिया में सबसे बड़ी है और यहां 30 मंजिल से ज्यादा ऊंची इमारत बनाई जा सकती है। जाहिर सी बात है इतनी बड़ी गुफा के बारे में सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा, लेकिन यह सच में मौजूद है। इस बड़ी सी गुफा में कई सारी गहरी खाई और नदियां बहती है। साथ ही वहां पर पशु-पक्षी और वनस्पति भी मिलती हैं। इसका आकार जानकर कोई भी अचंभे में पड़ सकता है।

World-Biggest-Caves

ये भी पढ़ें..ये है दुनिया का अनोखा गांव, यहां घरों में नहीं बल्कि घोंसलों में रहते हैं लोग

इस देश में मौजूद है गुफाएं

बता दें कि रोमांस से भरी हुई है गुफाएं वियतनाम में मौजूद है और पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है। यहां के क्वांग बिन्ह में डेढ़ सौ से ज्यादा गुफाएं हैं, जो जमीन के 104 किलोमीटर नीचे किसी गहरी भूल भुलैया की तरह बनी हुई है। यहां पर कई तरह के जानवर वनस्पति और औषधीय पाई जाती हैं और यहां का इतिहास लाखों साल पुराना है। जहां पर्यटकों को असीम प्राकृतिक सुंदरता के साथ अद्वितीय प्राचीनता का दीदार करने को मिलता है।

5 किलोमीटर लंबी और 200 मीटर ऊंची है गुफा

World-Biggest-Caves

दुनिया की सबसे बड़ी गुफा सोन डोंग भी यहीं मौजूद है। जिसकी ऊंचाई 200 मीटर और लंबाई 5 किलोमीटर है। इतना ही नहीं इस विशाल जगह पर 30 मंजिल से भी ऊंची इमारत बनाई जा सकती है। 1991 में एक स्थानीय लकड़हारे ने इसकी खोज की थी और 2009 में इसे वैज्ञानिक मान्यता मिली तथा 2013 से सैलानियों के लिए खोल दिया गया। इस गुफा में कई घने जंगल और अनोखी नदियां मौजूद है और यहां जाना खतरे से कम नहीं है।

हर साल इतने सैलानियों को दी जाती है जाने की अनुमति

duniya kee sabase badee gupha

यही वजह है कि यहां पर हर साल सिर्फ 1,000 सैलानियों को ही जाने की अनुमति दी जाती है। इसके लिए सैनानियों को गाइड करने के साथ-साथ फीस के तौर पर मोटी रकम भी चुकानी पड़ती है। ये गुफाएं बहुत ही अद्भुत है और यहां गाइड के सहारे जंगल से होते हुए गुजारना पड़ता है। अब तक सिर्फ 40 प्रतिशत क्षेत्र तक ही वैज्ञानिक पहुंचने में सफल रहे हैं, इसलिए यह रहस्यमयी जगहों की सूची में शामिल है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें