Sunday, October 20, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeदुनियाइजरायल ने लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के ड्रोन मार गिराया

इजरायल ने लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के ड्रोन मार गिराया

यरूशलमः इजरायल की सेना ने लेबनान के आतंकवादी समूह हिज्बुल्लाह के ड्रोन और मानवरहित विमानों को मार गिराने का दावा किया है। यह करिश क्षेत्र में भूमध्य सागर में एक इजरायली गैस प्लेटफॉर्म की दिशा में बढ़ रहे थे। इजरायल ने हाल ही में इस प्लेटफॉर्म को स्थापित किया था।इजरायल के अधिकारियों के मुताबिक ड्रोन को लेबनान से लॉन्च किया गया था।

ये भी पढ़े..केमिस्ट हत्याकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, अब एनआईए करेगी जांच

लड़ाकू जेट और जहाज पर लगे मिसाइलों के समन्वय से इन्हें मार गिराया गया। ड्रोन भेजे जाने को इजराइल और लेबनान के बीच समुद्री सीमा को लेकर अमेरिका की मध्यस्थता वाली वार्ता को प्रभावित करने की हिज्बुल्लाह की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। अमेरिका के ऊर्जा दूत अमोस होचस्टीन लंबे समय से चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर रहे हैं। इस समुद्री सीमा में बड़ी मात्रा में प्राकृतिक गैस पाई जाती है।

इजरायल ने इस महीने की शुरुआत में करिश गैस फील्ड में एक गैस रिंग की स्थापना की है। यह गैस फील्ड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त उसके आर्थिक जल क्षेत्र में आती है। लेबनान कह रहा है कि यह विवादित जलक्षेत्र में है। हिज्बुल्लाह ने पुष्टि की है कि उसने एक टोही मिशन पर करिश क्षेत्र में विवादित समुद्री क्षेत्र की ओर बिना शस्त्र के तीन ड्रोन भेजे थे। उसने कहा है- ‘मिशन पूरा हुआ और संदेश मिल गया।’

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें