Monday, October 14, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeअन्यक्राइममहिला ने की विवाहित पुरुष से शादी, विवाद के बाद लगाई फांसी

महिला ने की विवाहित पुरुष से शादी, विवाद के बाद लगाई फांसी


suicide

रायपुर: कटघोरा थानांतर्गत ग्राम पंचायत धवईपुर के राम नगर में एक महिला ने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी (suicide) कर ली। घर वालों को जानकारी होने पर आनन फानन में महिला को फांसी के फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। सोमवार सुबह कटघोरा पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नवीन देवांगन अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें..इंडिगो ने एयरपोर्ट पर दिव्यांग बच्चे को फ्लाइट में चढ़ने से…
 
बता दें कि ग्राम पंचायत धवईपुर के रामनगर निवासी राम नारायण सरवंश की पत्नी गीता देवी उम्र 31 वर्ष जोकि छुरी के बिलहा पारा निवासी है। उसका प्रेम संबंध रामनारायण से था, जबकि रामनारायण विवाहित था, इसके बावजूद राम नारायण ने गीता के साथ विवाह किया। जब एक साथ रहने लगे तो कुछ दिनों बाद घर में दोनों पत्नियों के होने के कारण किसी न किसी बात पर विवाद होते रहता था।


रविवार देर रात को भी राम नारायण शराब पीकर घर पहुंचा था और किसी बात पर गीता और राम नारायण का बीच विवाद हो गया। रात खाना खाने के बाद सब सो गए लेकिन गीता ने खाना नहीं खाया और अपने कमरे में जाकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली। घर पर कमरे से आवाज आने पर जब राम नारायण ने जाकर देखा तो गीता देवी फांसी के फंदे पर झूल रही थी। तत्काल फांसी के फंदे से गीता को उतारा गया लेकिन तब तक गीता की मृत्यु हो चुकी थी। सोमवार सुबह कटघोरा पुलिस को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नवीन देवांगन अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे की जांच व पूछताछ की और मामले की पूरी जानकारी ली। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें