देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 264 लोगों की हुई मौत, 7,081 नये मामले मिले

27

नई दिल्लीः भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7,081 मामले सामने आए हैं जबकि 264 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,77,422 हो गई है। यह जानकारी रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। बीते एक दिन में कुल 7,469 लोग ठीक हुए और उन्हें छुट्टी दे दी गई, जिससे कुल रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,41,78,940 हो गई।

देश में कोरोना वायरस के 83,913 सक्रिय मामले हैं। यह बीते 570 दिनों में सबसे कम है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार अब तक कुल 66,41,09,365 सैंपल का कोरोना वायरस के लिए परीक्षण किया जा चुका है। इसमें से बीते एक दिन में 12,11,977 का परीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें-पौष माह में इन तिथियों को मनाये जाएंगे यह व्रत और त्यौहार

देश में अब तक 1,37,46,13,252 (1.37 करोड़) लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें से 76,54,466 को शनिवार को कोरोना का टीका लगाया गया। यह 1,44,53,135 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 17.54 करोड़ (17,54,66,041) से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की खुराक अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं जिन्हें लोगों को दिया जाना है। वैश्विक कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 27.4 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 53.4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जबकि 8.65 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ हैं। 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)