Featured पंजाब

Punjab: सरकार ने नौजवानों को दिया दीवाली का तोहफा, पुलिस में निकाली बंपर भर्तियां

CM Bhagwant Mann distributed checks to 25 thousand beneficiaries under PM Awas चंडीगढ़ः पंजाब  (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने युवाओं को दिवाली का तोहफा देते हुए राज्य में 1450 पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रंगला पंजाब के सपने को साकार करने में युवा अहम भूमिका निभाएंगे और इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए उनकी सरकार सरकारी नौकरियों में युवाओं के लिए भर्ती के रास्ते खोल रही है।

इन पदों पर होगी भर्ती

सीएम मान ने कहा कि इन 1450 पुलिस कर्मचारियों में से 50 इंस्पेक्टर, 150 सब-इंस्पेक्टर, 500 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) और 750 हेड-कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि युवा राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में समान भागीदार बनें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अब तक 37,683 युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है। ये भी पढ़ें..Ayodhya Deeptotsav 2023: 22 लाख 23 हजार दीपों से जगमगाई रामनगरी, फिर बना विश्व रिकॉर्ड उन्होंने कहा कि यह एक रिकॉर्ड है क्योंकि सरकार ने इस भर्ती अभियान को केवल 18 महीने में पूरा कर लिया है, जबकि पिछली सरकारों ने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान इस पर कोई ध्यान नहीं दिया था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को भी राज्य सरकार का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा।

1,450 पदों पर निकाली भर्ती

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1,450 पुलिसकर्मियों की भर्ती से जिला स्तर पर पुलिस बल की कार्यप्रणाली और अधिक सुचारू हो जायेगी। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण पहल राज्य में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों से निपटने में भी अधिक सहायक होगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार अधिक से अधिक युवाओं की भर्ती करके और बुनियादी ढांचे को वैज्ञानिक पथ पर उन्नत करके पंजाब पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)