Home खेल लखनऊ सुपर जायंट्स का मेंटर बन सकता है टीम इंडिया का ये...

लखनऊ सुपर जायंट्स का मेंटर बन सकता है टीम इंडिया का ये दिग्गज, MI का रह चुका हिस्सा

zaheer-khan-lsg-ipl

IPL 2025 Zaheer Khan, नई दिल्ली: टीम इंडिया पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान IPL 2025 में नई भूमिका में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जहीर खान के मेंटर की भूमिका के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से बातचीत चल रही है। भारत की 2011 वनडे विश्व कप विजेता टीम के सदस्य जहीर खान को गौतम गंभीर की जगह पर रखने की बात चल रही है। अगर जहीर यह पद संभालते हैं तो लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी क्योंकि जहीर दिग्गज गेंदबाज रहे हैं।

LSG) से चल रही बातचीत

बता दें, गौतम गंभीर के 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स में चले जाने के बाद से लखनऊ में कोई मेंटर नहीं है। इसके अलावा मोर्ने मोर्केल भी भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच बन गए हैं। अब टीम के पास दो ऐसे पद हैं जिन पर नई भर्ती की जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक Zaheer Khan के मेंटर की भूमिका के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से बातचीत चल रही है।

दरअसल लखनऊ सुपर जायंट्स के मौजूदा कोचिंग सेटअप में एडम वोजेस, जोंटी रोड्स, लांस क्लूजनर, श्रीधरन श्रीराम और प्रवीण तांबे के साथ-साथ हेड कोच जस्टिन लैंगर शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली फ्रैंचाइज़ी में एक और हेड कोच के शामिल होने की भी चर्चा है, लेकिन विवरण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है।

ये भई पढ़ेंः- किसी मॉडल से कम नहीं तानिया सचदेव, शतरंज के साथ क्लासिकल डांस का हुनर भी लाजवाब

मुंबई इंडियंस के साथ किया काम, IPL अच्छा अनुभव

जहीर खान को आईपीएल में कोचिंग का व्यापक अनुभव है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ काम किया है। वे अपने क्रिकेट करियर के दौरान युवा गेंदबाजों को टिप्स देते थे। आईपीएल में वे मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच साल 2017 में खेला था। उन्होंने 100 आईपीएल मैचों में कुल 102 विकेट लिए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version