Home खेल किसी मॉडल से कम नहीं तानिया सचदेव, शतरंज के साथ क्लासिकल डांस...

किसी मॉडल से कम नहीं तानिया सचदेव, शतरंज के साथ क्लासिकल डांस का हुनर भी लाजवाब

Tania Sachdev Birthday, नई दिल्ली: क्लासिकल डांसर, बला की खूबसूरत और चाणक्य नीति की समझ रखने वाली तानिया सचदेव को कुदरत ने इन सभी खूबियों से नवाजा है, इसलिए उन्हें भारतीय शतरंज की ग्लैमर गर्ल भी कहा जाता है। ये शतरंज खिलाड़ी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। तानिया दिखने में किसी मॉडल और हीरोइन से कम नहीं हैं, लेकिन शतरंज की टेबल पर अपने प्रतिद्वंद्वी की हर चाल का मुंहतोड़ जवाब देने में वह उतनी ही खतरनाक हो जाती हैं।

Tania Sachdev शतरंज की क्वीन

बता दें कि आज (20 अगस्त) तानिया का 38वां जन्मदिन (Tania Sachdev Birthday) है। ‘ब्यूटी विद ब्रेन’, यह मुहावरा सचदेव पर बिल्कुल फिट बैठता है। भारतीय महिला शतरंज की क्वीन एक ऐसे भारतीय शतरंज खिलाड़ी हैं, जिनके पास इंटरनेशनल मास्टर (IM) और महिला ग्रैंडमास्टर (WGM) का FIDE खिताब है। वह 2006 और 2007 में दो बार भारतीय महिला शतरंज चैंपियन, 2007 में एशियाई महिला शतरंज चैंपियन, 2016, 2018 और 2019 में तीन बार और मौजूदा कॉमनवेल्थ महिला शतरंज चैंपियन हैं।

tania-sachdev-birthday

8 साल की उम्र में जीत पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब

20 अगस्त 1986 को दिल्ली में जन्मीं सचदेव को उनकी मां अंजू ने 6 साल की उम्र में इस खेल से परिचित कराया था। तानिया को एक काबिल शतरंज खिलाड़ी बनाने में उनके माता-पिता की अहम भूमिका रही। तानिया ने महज 8 साल की उम्र में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता था। शुरुआती सालों में उन्हें केसी जोशी ने कोचिंग दी थी। बचपन में उन्होंने कई प्रतियोगिताएं जीतीं। उनके करियर की सफलताओं में अंडर-12 भारतीय चैंपियन बनना, 2000 में एशियाई अंडर-14 गर्ल्स चैंपियन बनना और 1998 में लड़कियों के अंडर-12 डिवीजन में वर्ल्ड युवा शतरंज चैंपियनशिप में Bronze मेडल जीतना भी शामिल है।

ये भी पढ़ेंः- Vicky Kaushal की फिल्म ‘छावा’ का धमाकेदार टीज़र रिलीज़

2002 में उन्होंने (Tania Sachdev Birthday) मारविला में एशियाई जूनियर गर्ल्स चैंपियनशिप का खिताब जीता। 2005 में सचदेव महिला ग्रैंडमास्टर का खिताब पाने वाली आठवीं भारतीय खिलाड़ी बनीं। 2006 और 2007 में तानिया ने भारत की राष्ट्रीय महिला प्रीमियर शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीता । इसके अलावा तानिया ने 2007 में, तेहरान में नौ राउंड में से 6½ अंकों के साथ महिला एशियाई शतरंज चैंपियनशिप जीती।

2009 में अर्जुन पुरस्कार से हुई सम्मानित

उन्हें 2009 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2016 में, सचदेव ने रेक्जाविक ओपन में सर्वश्रेष्ठ महिला का पुरस्कार जीता और कलुतारा में राष्ट्रमंडल महिला चैंपियन का खिताब भी अपने नाम किया। 2015 में, सचदेव ने एशियाई कॉन्टिनेंटल महिला रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। उनके नाम ऐसे और भी कई बड़े रिकॉर्ड हैं।

Tania Sachdev Birthday: सोशल मीडिया पर रहती हैं सक्रिय

शतरंज के अलावा, तानिया को डांस, रैंप वॉक, फोटोशूट का बहुत शौक है। शतरंज और प्रेजेंटर-कमेंटेटर के अलावा, यह ग्लैमर गर्ल अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों के लिए प्रशंसकों के बीच चर्चा में रहती है। फिलहाल वह टीवी पर बतौर प्रेजेंटर-कमेंटेटर शतरंज की बारीकियां समझाते हुए नजर आती हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। उनके 1 लाख 60 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version