बिहार Featured क्राइम

4 बच्चों के साथ महिला ने खाया जहर, मां और 3 मासूमों की मौत

dead body_

वैशालीः बिहार के वैशाली जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां के पातेपुर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में एक महिला ने अपने चार बच्चो के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे सभी की मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना के बाद लोग भी स्तब्ध हैं। पुलिस के मुताबिक, सुक्की गांव में एक महिला ने आपसी विवाद के बाद खुद तो जहरीला पदार्थ खाया और साथ ही अपने सभी चार बच्चों को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया। इस घटना के बाद सभी की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें..PM मोदी बोले- वंशवाद की राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरनाक, हमें इसके खिलाफ लड़ना होगा

पातेपुर के थाना प्रभारी शुभांक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मृतकों की पहचान रिंकू देवी (35) और उसके चार बच्चों करण कुमार (10), सीवानी कुमारी (8), सलोनी कुमारी (4) और संध्या (2) के रूप में की गई हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, सुक्की गांव निवासी रंजीत सहनी का अपनी पत्नी रिंकू देवी के साथ अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। बताया जाता है कि गुरुवार की रात भी दोनों में विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला ने ये खौफनाक कदम उठाया। जिसमें महिला समेत तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं एक बच्चें का इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स के मुताबिक उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शुरूआती जांच में आत्महत्या का कारण प्रतीत हो रहा है। फिलहार पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)